Pawan Singh Latest Song: सनी लियोनी पर लट्टू हुए भोजपुरी स्टार पवन सिंह, बी-टाउन की ‘लैला’ संग उड़ाया गर्दा

Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Pawan Singh Latest Song: भोजपुरी के पावरस्टार पवन सिंह (Pawan Singh) इन दिनों खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं. हाल ही में बीजेपी ने लोकसभा चुनाव 2024 के लिए सुपरस्टार को आसनसोल से टिकट दिया था, लेकिन पवन सिंह ने किसी कारणवश ये प्रस्ताव इंकार कर दिया. जिससे उनके फैंस निराश हो गए हैं. हालांकि सिंगर के गाने सुनकर हर किसी का मन खुश हो जाता है. इसी साल भोजपुरी एक्टर का एक गाना रिलीज हुआ जिसमें वो बी-टाउन की ‘लैला’ यानी सनी लियोनी (Sunny Leone) संग रोमांस करते नजर आए. दोनों की जबरदस्त केमिस्ट्री देखकर फैंस के मुंह खुले रह गए.

रिलीज होते ही छा गया गाना

दरअसल, पवन सिंह और सनी लियोनी का गाना ‘तेरी लाल चुनरिया’ (Teri Laal Chunariya Song) पवन सिंह के जन्मदिन यानी 5 जनवरी 2024 को रिलीज किया गया था. गाने को रिलीज हुए 2 महीने हो गए, लेकिन अभी भी इसका खुमार फैंस के सिर चढ़कर बोल रहा है. सोशल मीडिया पर ये गाना खूब ट्रेंड कर रहा है. इस गाने पर अब तक 21 मिलियन व्यूज आ चुके हैं.

पवन सिंह-सनी लियोनी की सिंजलिंग केमिस्ट्री

पवन सिंह का भोजपुरिया अंदाज और बी-टाउन की ‘लैला’ की अदाओं ने धमाल मचा दिया है. लोगों को दोनों की जोड़ी खूब पसंद आ रही है. सनी लियोनी ने व्हाइट घघरा-चोली में सभी को अपनी अदाओं से घायल कर दिया है. पवन सिंह और सनी लियोनी बाथटब में रोमांस करते हुए भी नजर आए.

ये भी दखें- अनंत अंबानी की दुल्हनिया का शाही अंदाज में हुआ स्वागत, महा आरती में राधिका ने ली ग्रैंड एंट्री

पवन और ज्योतिका ने गाया है गाना

बता दें कि ‘तेरी लाल चुनरिया’ गाने को पवन सिंह और ज्योतिका ने अपनी शानदार आवाज दी है. वहीं, रश्मि विराज ने गाने की लिरिक्स लिखी है. भोजपुरी स्टार पवन सिंह ने बॉलीवुड में भी अपने गानों से तहलका मचा दिया है. सनी लियोनी से पहले पावरस्टार पूजा बनर्जी और आकांक्षा पुरी संग रोमांस कर चुके हैं.

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version