जम्मू-कश्मीर: तलाशी अभियान के दौरान बरामद हुई IED, इलाके की घेराबंदी

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

जम्मू-कश्मीर: जम्मू-कश्मीर से सनसनी फैलाने वाली खबर आ रही है. यहां बुधवार को जम्मू संभाग के जिला पुंछ के गुरसाई के वन क्षेत्र में पुलिस और सुरक्षाबलों की टीम को सफलता मिली है. तलाशी अभियान के दौरान यहां एक आईईडी बरामद की गई है. इस बरामदगी के बाद टीम ने आसपास के इलाके की घेराबंदी कर ली है. तलाशी अभियान अभी जारी है.

जानकारी के मुताबिक, पुलिस, एसओजी, 246 बीएन सीआरपीएफ, सेना के 37 आरआर के जवानों ने बुधवार को पुंछ के गुरसाई टॉप के आसपास के इलाकों में तलाशी अभियान शुरू किया. इस सर्च ऑपरेशन के दौरान एक आईईडी बरामद की गई. इस बरामदगी के बाद आसपास के इलाके को घेरकर तलाशी अभियान चलाया जा रहा है.

Latest News

पाकिस्‍तान का चीन से उठा भरोसा, किराना हिल्‍स को बचाने के लिए उसके दुश्‍मन से मिलाया हाथ

Kirana Hills: ऑपरेशन सिंदूर के दौरान ब्रह्मोस क्रूज मिसाइल ने जो ट्रेलर दिखाया था, उसकी दहशत अभी भी पाकिस्तान...

More Articles Like This

Exit mobile version