Jammu-Kashmir: पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती का वाहन दुर्घटनाग्रस्त

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Jammu-Kashmir: गुरुवार को जम्मू-कश्मीर में पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी यानी पीडीपी की प्रमुख महबूबा मुफ्ती का वाहन दुर्घटना का शिकार हो गया. बताया जा रहा है कि यह दुर्घटना अनंतनाग जाते हुए बीच रास्ते में हुई. पीडीपी मीडिया सेल के अनुसार, हादसे में महबूबा मुफ्ती और उनके सुरक्षाकर्मी भी पूरी तरह से सुरक्षित हैं.

पुलिस अधिकारियों के अनुसार
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, संगम के नजदीक उनका वाहन एक कार से टकरा गया. महबूबा मुफ्ती बीती रात हुई आग हादसे में पीड़ित परिवारों से मिलने खानबल जा रही थीं. मालूम हो कि सोमवार रात खानबल इलाके में आगजनी की घटना में आठ घर क्षतिग्रस्त हो गए थे.

इस अग्निकांड से निसार अहमद गद्दा, बेबी जान, अब्दुल गनी वानी, अशरफ पुशु, सज्जाद वानी, मुश्ताक हांड्रू, मुख्तार अहमद और जावेद अहमद शकसाज के घरों को नुकसान पहुंचा है. इस मामले की जांच पुलिस कर रही है.

Latest News

इमरान खान की बहनों को जेल से अभी राहत नहीं, पाक सरकार ने 30 दिन और बढ़ाई हिरासत

Pakistan News: पाकिस्तान की पंजाब सरकार ने जेल में बंद पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की तीन बहनों की हिरासत को...

More Articles Like This

Exit mobile version