Jammu-Kashmir: कुलगाम में पुलिस ने कुर्क की ड्रग तस्कर की संपत्ति

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

जम्मू-कश्मीर: पुलिस ने नशा के खिलाफ जारी अभियान के तहत दक्षिण कश्मीर के कुलगाम में मंगलवार को बड़ी कार्रवाई की है. पुलिस ने एक नशा तस्कर की संपत्ति को कुर्क कर लिया. पुलिस ने यह कार्रवाई एनडीपीएस अधिनियम के तहत की है.

इस संबंध में एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि कुलगाम के बुगाम इलाके में कुख्यात ड्रग तस्कर गुलाम मोहम्मद मीर उर्फ गुल कसाई का लगभग 10 लाख रुपए कीमत का एक मंजिला आवासीय मकान को कुर्क कर लिया गया है. एनडीपीएस अधिनियम 1985 की धारा 68-ई के साथ पठित 68-एफ (1) के तहत यह कार्रवाई की गई है.

उन्होंने कहा कि जांच के दौरान यह सामने आया कि इस संपत्ति को नशे की तस्करी कर अवैध रूप से अर्जित किया गया था. प्रथम दृष्टया यह पाया गया है कि संपत्ति ड्रग तस्कर द्वारा नारकोटिक ड्रग्स और साइकोट्रोपिक पदार्थों की अवैध तस्करी से अर्जित की गई है.

Latest News

Aaj Ka Rashifal: आज मंगलवार को इन 4 राशियों पर बरसेगी बजरंगबली की कृपा, पढ़ें अपना राशिफल

Aaj Ka Rashifal, 27 October 2026: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन हैं. हर राशि का अपना...

More Articles Like This

Exit mobile version