Jammu-Kashmir: बांदीपोरा-गुरेज सड़क पर बर्फीले हिमस्खलन का कहर, यातायात पर लगा ब्रेक

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Snowfall in Kashmir: उत्तर कश्मीर के बांदीपोरा जिले में गुरेज मार्ग पर दो बार लगातार बर्फीला हिमस्खलन हुआ. इससे यातायात पूरी तरह बाधित हो गया. भारी बर्फ से इलाके में जोखिम बढ़ गया है.

अधिकारियों के मुताबिक, एक बड़ा हिमस्खलन करीब 200 मीटर लंबा और 10 फीट ऊंचा था, जो बांदीपोरा- गुरेज सड़क के  पास आया. वहीं, दूसरा हिमस्खलन कोरकबल गांव के पास हुआ, जिससे सड़क पूरी तरह बंद हो गई.

इन घटनाओं के चलते गुरेज सेक्टर की कनेक्टिविटी प्रभावित हुई और लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा. हालांकि, राहत की बात यह रही कि किसी भी तरह के जान-माल के नुकसान की खबर नहीं है. उस समय सड़क पर यातायात न होने के कारण बड़ा हादसा टल गया.

घटना के तत्काल बाद BRO ने तेजी से कार्रवाई करते हुए 56 आरसीसी टीमों को मौके पर तैनात किया. बर्फ हटाने का काम युद्ध स्तर पर जारी है, ताकि जल्द से जल्द सड़क को दोबारा आवागमन के लिए खोला जा सके.

प्रशासन ने लोगों को फिलहाल इस मार्ग पर यात्रा से बचने की सलाह दी है. यात्रियों से कहा गया है कि वे सफर से पहले जिला नियंत्रण कक्ष से संपर्क कर ताजा स्थिति की जानकारी जरूर लें. फिलहाल, सड़क बहाल करने का कार्य चल रहा है.

Latest News

PoJK में फिर भड़क सकता है बड़ा आंदोलन, अवामी एक्शन कमेटी ने 15 जुलाई को मार्च का किया ऐलान

पाकिस्तान के कब्जे वाले जम्मू-कश्मीर (POJK) में जॉइंट अवामी एक्शन कमेटी ने 15 जुलाई को मुजफ्फराबाद मार्च का ऐलान किया है. संगठन ने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा है कि मांगें पूरी नहीं होने पर आंदोलन और तेज किया जाएगा.

More Articles Like This

Exit mobile version