Jammu-Kashmir: खाईं में गिरा वाहन, सात लोगों की मौत की खबर, कई घायल

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

जम्मू-कश्मीरः उत्तरी कश्मीर से भीषण सड़क हादसे की खबर आ रही है. यहां एक वाहन गहरी खाईं में गिर गया. इस हादसे में कम से कम सात लोगों की दर्दनाक मौत की खबर है. वहीं करीब आठ लोग घायल बताए जा रहे हैं. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई. तत्काल घायलों को अस्पताल भेजवाया.

बर्फबारी की वजह से सड़क से फिसलकर खाईं में गिरा वाहन
जानकारी के मुताबिक, उड़ी के बुजथलन ततमुल्ला क्षेत्र में बुधवार दोपहर एक वाहन सड़क से फिसल गया और गहरी खाईं में जा गिरा. घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई. बताया जा रहा है कि इस हादसे में कम से कम सात लोगों की मौत हो गई और करीब आठ लोग घायल हो गए. एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि घटना कीज जानकारी मिलने पर दुर्घटनास्थल पर तत्काल बचाव अभियान शुरू किया गया. उन्होंने कहा कि बर्फबारी के कारण सड़क पर भारी फिसलन हो गई है. घायलों को उपचार के लिए जीएमसी बारामुला ले जाया गया है. शवों को कब्जे में लेकर आगे की कार्यवाही की जा रही है.

Latest News

Iran Petrol Price: ईरान में पेट्रोल का रेट सुनकर चौंक जाएंगे, 1 लीटर के लिए देने पड़ते हैं हजारों रियाल

ईरान में पेट्रोल की कीमत और सब्सिडी को लेकर बड़ा बदलाव होने की तैयारी है. 60 लीटर के शुरुआती कोटे के बाद कीमत बढ़ जाती है. अब सरकार कोटा और घटा सकती है.

More Articles Like This

Exit mobile version