Jammu: पुलिस और SIA की अंग्रेजी अखबार के दफ्तर में रेड, एके-47 और पिस्टल की गोली और ग्रेनेड का लीवर बरामद

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Sai Raid: जम्मू में एक अंग्रेजी अखबार के दफ्तर में जम्मू-कश्मीर पुलिस की स्टेट इन्वेस्टिगेशन एजेंसी ने छापामारी की है. अखबार के ऑफिस पर देश विरोधी गतिविधियों में शामिल होने, देश के खिलाफ नफरत फैलाने और संप्रभुता को खतरा पहुंचाने के आरोप हैं. Sai की एफआईआर में अंग्रेजी अखबार कश्मीर टाइम्स की एडिटर का नाम भी है, उनके लिंक्स और गतिविधियों के बारे में पूछताछ की जा सकती है.

सूत्रों के मुताबिक, एसआईए की छापेमारी के दौरान कश्मीर टाइम्स न्यूज पेपर कार्यालय जम्मू में तलाशी अभियान के दौरान एके-47 और पिस्तौल के कुछ राउंड और ग्रेनेड का एक लीवर बरामद किया गया है.

गुरुवार को देश के खिलाफ गतिविधियों को बढ़ावा देने के आरोप में जम्मू और कश्मीर पुलिस की स्टेट इन्वेस्टिगेशन एजेंसी ने कश्मीर टाइम्स के ऑफिस पर छापा मारा. एक अधिकारी ने कहा कि अखबार के खिलाफ “देश के हितों के खिलाफ एक्टिविटीज़ का महिमामंडन” करने का केस दर्ज किया गया है.

अधिकारी ने कहा कि SIA के अधिकारियों ने अखबार की जगह और कंप्यूटर की पूरी तलाशी ली. पब्लिकेशन और उसके प्रमोटर्स के खिलाफ केस दर्ज किया गया है और उनसे पूछताछ हो सकती है.

दिल्ली में ब्लास्ट की घटना के बाद आतंकवाद के खिलाफ लगातार कार्रवाई

मालूम हो कि दिल्ली में ब्लास्ट की घटना के बाद से जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद के खिलाफ सुरक्षा एजेंसियां लगातार कार्रवाई कर रही हैं. इसी क्रम में दो दिन पहले काउंटर इंटेलिजेंस कश्मीर ने एक बड़े आतंकी साजिश मामले में कार्रवाई की थी. श्रीनगर, अनंतनाग और कुलगाम जिलों में व्यापक छापेमारी की है.

Latest News

LPG Panic Booking: युद्ध की खबरों से देश में गैस बुकिंग रिकॉर्ड स्तर पर, एक दिन में 75 लाख से ज्यादा सिलेंडर बुक

ईरान-इजरायल तनाव के बीच देश में LPG सिलेंडर की बुकिंग में अचानक उछाल देखने को मिला है. 12 मार्च को रिकॉर्ड 75.7 लाख सिलेंडर बुक हुए, लेकिन सरकार ने कहा कि सप्लाई पूरी तरह सामान्य है.

More Articles Like This

Exit mobile version