झारखंड: रेल की पटरी पर थमी पति-पत्नी और मासूम बच्ची के जीवन की रफ्तार

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

झारखंड: झारखंड से दुखद खबर सामने आई है. यहां मंगवार की देर रात यहां हादसा हो गया. पाकुड़-रामपुरहाट रेलखंड के बीच नवीनगर (नगरनबी) स्टेशन के समीप रेलवे ट्रैक पार करते समय पति-पत्नी और उनकी मासूम बच्ची वंदे भारत एक्सप्रेस की जद में आ गई, जिससे तीनों की दर्दनाक मौत हो गई.

रेलवे लाइन पार करते समय ट्रेन की जद में आया परिवार

मिली जानकारी के अनुसार, मंगलवार की देर रात न्यू जलपाईगुड़ी से हावड़ा की ओर जा रही 22302 न्यू जलपाईगुड़ी-हावड़ा वंदे भारत एक्सप्रेस तेज रफ्तार में नगरनबी स्टेशन के पास से गुजर रही थी. इसी दौरान यह परिवार रेलवे ट्रैक पार करने की कोशिश कर रहा था. अंधेरा और ट्रेन की स्पीड काफी तेज होने से उन्हें संभलने का मौका नहीं मिला और तीनों ट्रेन की जद में आ गए.

इस रूप में हुई मृतकों की पहचान

जानकारी मिलने पर रेलवे पुलिस (GRP) घटनास्थल पर पहुंची. जांच के बाद शवों को कब्जे में ले लिया. मृतकों की पहचान राजा पाड़ा निवासी चंदन सरदार (35 वर्ष), उसकी पत्नी रिम्पा (32 वर्ष) और बेटी अर्पिता के रूप में हुई.

सब-इंस्पेक्टर, GRP रमेश किस्कू ने बताया, “हमने तीनों शवों को कब्जे में ले लिया है और उन्हें पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है. मामले की छानबीन जारी है.”

Latest News

इमरान खान की बहनों को जेल से अभी राहत नहीं, पाक सरकार ने 30 दिन और बढ़ाई हिरासत

Pakistan News: पाकिस्तान की पंजाब सरकार ने जेल में बंद पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की तीन बहनों की हिरासत को...

More Articles Like This

Exit mobile version