J&KAssembly: 370 मुद्दे पर जम्मू-कश्मीर विधानसभा में फिर हंगामा, विधायकों के बीच धक्का-मुक्की, हाथापाई

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

&KAssembly: शुक्रवार को फिर अनुच्छेद 370 की बहाली को लेकर जम्मू-कश्मीर विधानसभा में हंगामा हो रहा है. विधानसभा में कुपवाड़ा से पीडीपी विधायक द्वारा अनुच्छेद 370 की बहाली पर बैनर दिखाए जाने के बाद यह हंगामा शुरु हुआ. आज फिर विधायकों के बीच हाथापाई हुई. भाजपा विधायकों द्वारा नारेबाजी की गई.

इंजीनियर राशिद के भाई और अवामी इत्तेहाद पार्टी के विधायक खुर्शीद अहमद शेख को मार्शलों द्वारा सदन से बाहर निकाला गया. विधानसभा में पीडीपी के खिलाफ नारेबाजी हुई. इससे पहले गुरुवार को भी विधानसभा में काफी हंगामा देखने को मिला था. विधायकों के बीच हाथापाई देखने को मिली थी.

वहीं, जम्मू-कश्मीर विधानसभा अध्यक्ष अब्दुल रहीम राथर के आदेश पर सदन के वेल में प्रवेश करने वाले भाजपा विधायकों को मार्शलों द्वारा बाहर निकाल दिया गया.

Latest News

‘ऑपरेशन सिंदूर’ को पूरी तरह अपनी शर्तों पर रोका, लंबे समय तक संघर्ष को जारी रखने के लिए हम पूरी तरह तैयार-राजनाथ सिंह

New Delhi: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा है कि हमने ऑपरेशन सिंदूर इसलिए नहीं रोका, क्योंकि हमारी क्षमताएं...

More Articles Like This

Exit mobile version