J&K: किश्तवाड़ में निकली LG मनोज सिन्हा की नशा विरोधी पदयात्रा, बोले- तस्करों को बख्शा नहीं जाएगा

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Kishtwar Anti-Drug March: जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले में शनिवार को उपराज्यपाल मनोज सिन्हा के नेतृत्व में एक विशाल नशा विरोधी पदयात्रा निकाली गई. इस अभियान में विभिन्न वर्गों के लोगों ने बड़ी संख्या में भाग लेकर नशा मुक्त समाज बनाने और नशे के खिलाफ लड़ाई को मजबूत करने का संकल्प लिया.

नशा-आतंकवाद को समाप्त करना हैः LG

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए एलजी मनोज सिन्हा ने कहा कि पिछले 56 दिनों से चल रहा नशा-मुक्त जम्मू-कश्मीर अभियान 19 जिलों तक पहुंच चुका है और यह अब एक मजबूत जन आंदोलन बन चुका है. उन्होंने कहा कि इस अभियान का उद्देश्य नशे के खिलाफ जमीनी स्तर पर मजबूत प्रतिरोध खड़ा करना और नशा-आतंकवाद को समाप्त करना है.

एलजी श्री सिन्हा ने कहा कि प्रशासन ड्रग्स के कारोबार को हर स्तर पर खत्म करने के लिए लगातार सख्त कार्रवाई कर रहा है. उन्होंने बताया कि ड्रग तस्करों, पेडलर्स और आतंक फंडिंग से जुड़े लोगों के खिलाफ कार्रवाई जारी है और किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा.

महिलाओं से किया जागरूकता फैलाने का आग्रह

उपराज्यपाल ने युवाओं की भूमिका पर जोर देते हुए कहा कि समाज की जिम्मेदारी है कि उन्हें नशे से दूर रखकर बेहतर भविष्य की ओर प्रेरित किया जाए. साथ ही उन्होंने महिलाओं से अपने-अपने क्षेत्रों में जागरूकता फैलाने का आग्रह किया.

Latest News

आंखें खुली और शरीर सुन्न…सोते समय क्यों लॉक हो जाता है शरीर, जानिए क्या है स्लीप पैरालिसिस

Sleep Paralysis: सोचिए किसी रात में आपकी आंख खुले और आपको कमरे के आसपास की सभी चीजें महसूस हो,...

More Articles Like This

Exit mobile version