Kannauj: एक्सप्रेस-वे पर हादसा, ट्रक से टकराई बस, चार लोगों की मौत, 32 घायल

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Kannauj: आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर बड़े हादसे की खबर आ रही है. तेज रफ्तार एक बस डिवाइडर तोड़कर दूसरी तरफ से आ रहे ट्रक से टकरा गई. इस हादसे में जहां चार लोगों की मौत हो गई, वहीं 32 लोग घायल हो गए. बताया जा रहा है कि गोरखपुर से दिल्ली जाते समय ठठिया के 208 किलोमीटर प्वाइंट पर पिपरौली गांव के पास यह दुर्घटना हुई. सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेजवाया.

बताया जा रहा है कि बस गोरखपुर से दिल्ली जा रही थी. इसी दौरान 208 किमी प्वाइंट पर पिपरौली गांव के पास डिवाइडर तोड़कर दूसरी तरफ से आ रहे ट्रक से टकरा गई. हादसे में बस में सवार यात्रियों में चीख-पुकार मच गई. हादसे में बस चालक सहित 40 लोग घायल हो गए.

हादसे की सूचना मिलते ही अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. संसार सिंह, सीओ डॉ. प्रियंका वाजपेई व ठठिया थाना की पुलिस मौके पर पहुंच गई. यूपीडा कर्मियों की सहायता से घायलों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया. जहां डाक्टरों ने चार लोगों को मृत घोषित कर दिया. दस से अधिक मरीजों की हालत गंभीर होने पर कानपुर रेफर कर दिया गया है. उन सभी की हालत गंभीर बनी हुई है. पुलिस मृतकों की शिनाख्त करने के प्रयास में लगी हुई है.

Latest News

Jordan Church Attack: अंतिम संस्कार के दौरान चर्च में हमला, 9 लोगों की मौत, दर्जनों घायल, तीन संदिग्ध अरेस्ट

Jordan Church Attack: जॉर्डन में एक ग्रीक ऑर्थोडॉक्स चर्च पर हुए हमले के सिलसिले में सुरक्षा बलों ने सोमवार...

More Articles Like This

Exit mobile version