Kanpur Accident: ऑटो में टक्कर मारते हुए निकल गया डंपर, दो युवकों की मौत, दो गंभीर

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Kanpur Accident: यूपी के कानपुर के बिधनू रमईपुर में शनिवार की भोर में सड़क दुर्घटना हो गई. तेज रफ्तार डंपर ने ऑटो में टक्कर मार दिया. इस दुर्घटना में जहां दो लोगों की मौत हो गई, वहीं, दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. यह दुर्घटना रिलायंस पेट्रोल पंप के पास हुई. मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया.

सवारियों को लेकर रमईपुर जा रहा था ऑटो

जानकारी के अनुसार, नौबस्ता चौराहे से शनिवार की भोर में एक ऑटो सवारियां लेकर रमईपुर जा रहा था. इसी दौरान मगरासा रिलाइंस पेट्रोल पंप के पास पीछे से आ रहा तेज रफ्तार डंपर ऑटो में टक्कर मारता हुआ निकल गया.

टक्कर से कई बार पलटा आटो

टक्कर इतनी तेज थी सवारियों से भरा आटो हाईवे पर कई बार पलट गया. इस दुर्घटना में ऑटो में सवार साढ़ सुंदरपुर निवासी प्रताप नारायण (40 वर्ष), बिधनू लुधौरी निवासी 25 वर्षीय शाहबाज अली, गल्लामंडी निवासी शिवकुमार (28) और सिद्धार्थ नगर निवासी 38 वर्षीय राजकुमार (38 वर्ष) गंभीर रूप से घायल हो गए.

दुर्घटना के बाद फरार हुआ ऑटो चालक

दुर्घटना के बाद ऑटो चालक फरार हो गया. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई. तत्काल घायलों को एलएलआर अस्पताल में भर्ती कराया. राजकुमार को स्वजनों ने पास के नर्सिंगहोम में भर्ती कराया. एलएलआर अस्पताल में इलाज के दौरान प्रताप नारायण और शाहबाज की मौत हो गई.

थाना प्रभारी तेजबहादुर सिंह ने बताया

इस संबंध में थाना प्रभारी तेजबहादुर सिंह ने बताया कि परिवार के लोगों को घटना की जानकारी दी गई. शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. फरार डंपर चालक की तलाश की जा रही है. जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

Latest News

गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई अब 200 खतरनाक कैदियों के बीच! साबरमती जेल के हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में किया गया शिफ्ट

Lawrence Bishnoi: गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई को अहमदाबाद की साबरमती सेंट्रल जेल में एक विशेष सुरक्षा वाले ब्लॉक में स्थानांतरित...

More Articles Like This

Exit mobile version