रूस के उप प्रधानमंत्री से पीयूष गोयल ने की मुलाकात, व्यापार और औद्योगिक सहयोग पर हुई अहम बातचीत

Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

India-Russia: केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने रूस के उप प्रधानमंत्री दिमित्री पेत्रुशेव से मुलाकात की. इस दौरान दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय आर्थिक और व्यापार संबंधों को मजबूत करने के तरीकों पर चर्चा हुई.

इस दौरान पीयूष गोयल ने ‘एक्स’ पर लिखा कि भारत और रूस साझेदारी को और गहरा करने के लिए प्रतिबद्ध हैं. दोनों देशों के बीच व्यापार, सेवाओं और औद्योगिक सहयोग के नए क्षेत्रों की खोज पर बातचीत हुई. उन्होंने जोर देकर कहा कि इस सहयोग से आपसी विकास के लिए बड़े अवसर खुलेंगे और भारत-रूस के रणनीतिक संबंध और मजबूत होंगे.

बातचीत में इस मुद्दें पर दिया गया जोर  

सूत्रों के मुताबिक, भारत आए पात्रुशेव ने प्रमुख मंत्रालयों के वरिष्ठ प्रतिनिधियों से मुलाकात की. वहीं, पीयूष गोयल के साथ उनकी बैठक में निगरानी एजेंसियों के कामकाज को मजबूत करने, मत्स्य पालन क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने और रूसी मांस एवं डेयरी उत्पादों के लिए भारतीय बाजार खोलने पर ध्यान केंद्रित किया गया. इस दौरान रूसी उप-प्रधानमंत्री ने भारत और यूरेशियन आर्थिक संघ के बीच मुक्त व्यापार समझौते में तेजी लाने की जरूरत पर भी जोर दिया.

पात्रुशेव ने उर्वरक मंत्री से भी की मुलाकात

इसके अलावा, रूसी उप-प्रधानमंत्री ने पत्रुशेव ने केंद्रीय स्वास्थ्य व परिवार कल्याण और रसायन व उर्वरक मंत्री जगत प्रकाश नड्डा के साथ खनिज उर्वरकों की आपूर्ति में सहयोग बढ़ाने पर भी चर्चा की. चर्चा के दौरान उन्होंने कहा कि रूस भारत के साथ अपनी रणनीतिक साझेदारी जारी रखने और पारस्परिक रूप से लाभकारी सहयोग बढ़ाने में रुचि रखता है.

दोनों देशों के बीच कृषि व्यापार में हुई वृद्धि

रूसी उप-प्रधानमंत्री ने केंद्रीय कृषि व किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान से भी मुलाकात की. इस दौरान दोनों नेताओं ने कृषि आपूर्ति की मात्रा और सीमा में संभावित वृद्धि पर चर्चा की. साथ ही रूस ने भारत को वनस्पति तेलों, फलियों और अन्य उत्पादों के निर्यात में वृद्धि की संभावना पर प्रकाश डाला. पात्रुशेव ने बताया कि दोनों देशों के बीच कृषि व्यापार में तेजी से वृद्धि हुई है और 2024 में इसमें 60 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की जाएगी. दोनों पक्षों में अनुसंधान संस्थानों के बीच सीधे संपर्क स्थापित करने पर चर्चा हुई.

इसे भी पढें:-  अंतरराष्ट्रीय मंच पर अपनी स्थिति मजबूत करने में जुटा फिलिस्तीन, BRICS का हिस्सा बनने के लिए किया आवेदन, चीन का मिला समर्थन

Latest News

गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई अब 200 खतरनाक कैदियों के बीच! साबरमती जेल के हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में किया गया शिफ्ट

Lawrence Bishnoi: गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई को अहमदाबाद की साबरमती सेंट्रल जेल में एक विशेष सुरक्षा वाले ब्लॉक में स्थानांतरित...

More Articles Like This

Exit mobile version