Karnataka: CM की सुरक्षा में चूक, कुर्सी की तरफ लपका युवक, सुरक्षाकर्मियों ने दबोचा

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Karnataka News: कर्नाटक से बड़ी खबर आ रही है. यहां सीएम सिद्धारमैया की सुरक्षा में बड़ी चूक सामने आई है. एक कार्यक्रम के दौरान एक संदिग्ध युवक मंच पर सीएम की कुर्सी की तरफ लपका, लेकिन समय रहते ही सीएम के सुरक्षाकर्मियों ने उसे पकड़ लिया. सुरक्षाकर्मियों ने संदिग्ध युवक को पुलिस कौ सौंप दिया. पुलिस युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है.

आरोपी युवक से पुलिस कर रही पूछताछ
मिली जानकारी के अनुसार, कर्नाटक के सीएम सिद्धारमैया एक कार्यक्रम के दौरान मंच पर मौजूद थे. इसी दौरान एक संदिग्ध युवक तेजी से दर्शकदीर्घा से उठकर मंच पर पहुंचा और मौजूद सीएम सिद्धारमैया की कुर्सी की तरफ लपका. हालांकि, सीएम की सुरक्षा में मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने समय रहते युवक को सीएम की कुर्सी तक पहुंचने से पहले ही दबोच लिया. उसे मंच से नीचे ले गए. इसके बाद पुलिस को सौंप दिया. युवक किस उद्देश्य से मंच पर पहुंचा था, इसका अभी तक पता नहीं चल सका है. युवक की पहचान भी उजागर नहीं की गई है. पुलिस आरोपी युवक से पूछताछ कर रही है.

Latest News

ISRO, NIA, DRDO और Air India को बम से उड़ाने की धमकी देने वाला आरोपी गिरफ्तार, जांच भी शुरू

New Delhi: दिल्ली पुलिस ने देश की सबसे हाई-सिक्योरिटी वाली संस्थाओं और अंतरराष्ट्रीय फ्लाइट को बम से उड़ाने की...

More Articles Like This