कासगंज हादसा: ट्रैक्टर के ट्रॉली की टूटी बेयरिंग, और टूट गई 24 की सांस

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Kasganj Tractor Trolley Accident: यूपी के कासगंज जिले में शनिवार की सुबह एक ट्रैक्टर-ट्रॉली तालाब में समा गई. ट्रैक्टर-ट्रॉली में 52 लोग सवार थे. इस हादसे में अब तक 24 लोगों की मौत हो चुकी हैं.

इस हादसे की वजह ट्रैक्टर की ट्रॉली का बेयरिंग टूटना बताया जा रहा है. बताया जा रहा है कि बेयरिंग टूटते ही ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित हो गई और तालाब में जा गिरी. हादसे के बाद चीख पुकार मच गई. मौके पर जुटी लोगों की भीड़ ने बचाव कार्य शुरू कर दिया.

सूचना पर डीएम-एसपी सहित सहित भारी संख्या में पुलिस भी मौके पर पहुंच गई. और राहत बचाव कार्य शुरु कर दिया गया. इस हादसे में अब तक 24 लोगों की जान जाने की सूचना है. ये हादसा पटियाली-दरियावगंज मार्ग पर हुआ.

इस हादसे से जहां मृतकों के घर कोहराम मचा हुआ है. वहीं गांव के लोग शोक के सागर में डूब गए है. गांव की शांत फिजां में मृतकों के परिवार के लोगों की चीख-पुकार सुनाई दे रही है. इस हादसे के लिए हर कोई ऊपर वाले की दुहाई दे रहा है.

Latest News

राष्ट्रपति जेलेंस्की का बड़ा बयान, यूक्रेन वास्‍तविक शांति लाने वाले समझौते के लिए तैयार

Russia-ukraine war: रूस के साथ लंबे समय से चल रहे जंग में शांति समझौते के लिए यूक्रेन तैयार हो...

More Articles Like This

Exit mobile version