Kerala: वायनाड पहुंचा संदिग्ध माओवादियों का समूह, लोगों से की चुनाव बहिष्कार की अपील

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Kerala: लोकसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान हो चुका है. अब 26 अप्रैल को दूसरे चरण पर मतदान होने वाला है. इससे पहले केरल के वायनाड में संदिग्ध हथियारबंद माओवादियों के चार सदस्यीय समूह ने बुधवार को लोगों से लोकसभा चुनाव का बहिष्कार करने की अपील की. यह घटना थलप्पुझा पुलिस स्टेशन के अंतर्गत पड़ने वाले क्षेत्र की बताई जा रही है.

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि जैसे ही उन्हें इलाके में माओवादियों की स्थिति का पता चला, पुलिसकर्मियों को तत्काल कंबामाला में भेजा गया. पूछताछ में स्थानीय लोगों ने बताया कि माओवादी सुबह 6.15 बजे आए और नारेबाजी करने लगे. उन्होंने लोगों से लोकसभा चुनाव का बहिष्कार करने की अपील भी की.

वहां मौजूद स्थानीय लोगों ने कहा कि माओवादी अपनी वर्दी में थे और उनके पास बंदूकें भी थीं. वे करीबन 20 मिनट तक इलाके में रुके रहे. हालांकि, बाद में माओवादियों का एक वीडियो भी वायरल हुआ, जिसमें वे स्थानीय लोगों से बातचीत करते हुए दिख रहे थे. वीडियो के मुताबिक, जब माओवादी इलाके में पहुंचे तो वहां मौजूद लोगों में ज्यादातर मजदूर थे.

Latest News

Microsoft ने 60,000 कर्मचारियों को दिया मर्जी से नौकरी छोड़ने का ऑफर, AI पर अरबों डॉलर खर्च कर रही कंपनी

Microsoft: दुनिया की सबसे बड़ी टेक कंपनियों में से एक Microsoft एक बार फिर बड़े पैमाने पर छंटनी करने...

More Articles Like This

Exit mobile version