कोलकाताः एक्रोपोलिस मॉल में लगी भीषण आग, काबू पाने में जुटे हैं फायरकर्मी

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

कोलकाताः कोलकाता से बड़ी खबर आ रही है. यहां शुक्रवार की दोपहर रूबी मोड़ के पास कस्बा इलाके में स्थित बहुमंजिला एक्रोपोलिस मॉल में भीषण आग लग गई. इससे वहां अफरा-तफरी मच गई. शोर-शराबा की बीच लोग मॉल से बाहर भागने लगे. सूचना पर दमकल की 15 गाड़ियां मौके पर पहुंची है. फायरकर्मी आग पर काबू पाने में जुटे हैं.

ऊपरी मंजिल पर स्थित फूड कोर्ट में लगी आग
आग के विकराल रूप को देखते हुए दो हाइड्रोलिक लैडर को भी मंगाया गया है. बताया जा रहा है कि आग शॉपिंग मॉल के ऊपरी मंजिल पर स्थित फूड कोर्ट में लगी और देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया.

मॉल को खाली कराया गया
खबर मिली है कि आग लगने के बाद मॉल को खाली करा लिया गया है. फायरकर्मी कर्मी आग पर काबू पाने के प्रयास में जुटे हुए हैं. बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी मौके पर मौजूद हैं. मालूम हो कि एक्रोपोलिस माल कोलकाता के सबसे बड़े माल में से एक है. आग की इस घटना के बाद बाहर लोगों की भीड़ लगी हुई है.

Latest News

अंडमान-निकोबार आइलैंड: टूरिज्म फेस्टिवल की तैयारी शुरू, LG डॉ. दिनेश शर्मा ने की समीक्षा, मनाई वाल्मीकि जयंती

श्री विजया पुरम: अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह के उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा प्रशासनिक कार्यों, पर्यटन संवर्धन और सांस्कृतिक आयोजनों...

More Articles Like This

Exit mobile version