Kulgam Encounter: कुलगाम में मुठभेड़, सुरक्षाबलों ने आतंकियों को घेरा, एक जवान बलिदान

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

जम्मू-कश्मीरः अमरनाथ यात्रा शुरू होने के बाद पहली बार कुलगाम जिले के मोदेरगाम गांव में मुठभेड़ शुरू हो गई है. पुलिस और सुरक्षा बलों ने आतंकियों को घेर लिया है. दोनों तरफ से गोलीबारी जारी है. बताया जा रहा है कि इस मुठभेड़ में एक सुरक्षाकर्मी घायल हो गया. उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान मौत हो गई. यह जानकारी कश्मीर जोन पुलिस ने दी है. अधिकारियों ने बताया कि शनिवार को दक्षिण कश्मीर के कुलगाम जिले के मोदेरगाम गांव में आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ हुई.

एक अधिकारी ने बताया कि पुलिस, सेना की 9 आरआर और सीआरपीएफ की एक संयुक्त टीम ने इलाके में आतंकवादियों की मौजूदगी के बारे में विशेष सूचना पर घेराबंदी करते हुए तलाशी अभियान चलाया.

उन्होंने कहा कि जैसे ही जवानों की संयुक्त टीमें संदिग्ध स्थान की ओर बढ़ीं, छिपे हुए आतंकवादियों ने उन पर गोलीबारी की, जिस पर जवाबी कार्रवाई की गई, जिससे मुठभेड़ शुरू हो गई. सूत्रों के अनुसार, इलाके में दो आतंकियों के छिपे होने की आशंका है. मालूम हो कि अमरनाथ यात्रा शुरू होने के बाद जम्मू-कश्मीर में पहली मुठभेड़ हुई है. अमरनाथ यात्रा 29 जून को शुरू हुई थी.

Latest News

20 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

20 October 2026 Ka Panchang:  20 अक्टूबर 2026, मंगलवार को आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि है....

More Articles Like This

Exit mobile version