लखीमपुर खीरीः सिंगाहीखुर्द में जंगली जानवर के हमले से बुजुर्ग की मौत, ग्रामीणों में भय

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

लखीमपुर खीरीः यूपी के लखीमपुर खीरी से भय व्याप्त करने वाली खबर सामने आई है. शुक्रवार की देर रात यहां संपूर्णनगर वन रेंज क्षेत्र के अंतर्गत सिंगाहीखुर्द गाँव में किसी जंगली जानवर के हमले से एक बुजुर्ग की दर्दनाक मौत हो गई. सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और घटना के संबंध में जानकारी ली. इस घटना से इलाके के लोगों में भय व्याप्त हो गया है.

खेत के पास जंगली जानवर ने बुजुर्ग पर किया  हमला

जानकारी के अनुसार, सिंगाहीखुर्द गाँव में देर रात बुजुर्ग खेत के पास गया था. इसी दौरान किसी जंगली जानवर ने उस पर हमला कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई. सूचना मिलने पर स्थानीय थाना पुलिस और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई. पुलिस ने परिवार के लोगों से घटना के संबंध में पूछताछ करने के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.

डीएफओ बफर जोन कीर्ति चौधरी ने बताया

भारत एक्सप्रेस संवाददाता से बातचीत में डीएफओ बफर जोन कीर्ति चौधरी ने बताया कि घटना को गंभीरता से लेते हुए क्षेत्र में पिंजरे लगाए जा रहे हैं. प्रभावित परिवार को उचित धनराशि प्रदान की जा चुकी है और वन विभाग आगे की सभी जरूरतों का ध्यान रख रहा है.

डीएफओ ने कहा कि टीम लगातार गश्त कर रही है और जल्द ही जंगली जानवर को पकड़ लिया जाएगा. उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि वे अनावश्यक रूप से घरों से बाहर न निकलें और विशेषकर बुजुर्गों व बच्चों को घर के अंदर सुरक्षित रखें.

इस घटना को लेकर ग्रामीण में भय है. स्थानीय लोगों का कहना है कि बाघ के हमले से बुजुर्ग की मौत हुई है, लेकिन वन विभाग की तरफ से अभी इसकी पुष्टि नहीं की गई है.

(रिपोर्ट, हर्ष गुप्ता)

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version