Landslide In Wayanad: केरल के वायनाड में भूस्खलन, तीन लोगों की मौत, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Landslide In Wayanad: केरल में मौसमी आफत आई है. वायनाड से भूस्खलन की खबर सामने आई है. इस घटना में तीन लोगों की जहां मौत हुई है. वहीं, कई लोगों के फंसे होने की आशंका जताई गई है. रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है. अभी तक 6 लोगों को रेस्क्यू किया गया है.

भारी बारिश की वजह से वायनाड के मेप्पाडी में भूस्खलन हुआ है. बताया गया है कि यह भूस्खलन वायनाड टनल निर्माण क्षेत्र में मीनाक्षी पुल के पास हुआ. पुल के पास की पहाड़ी का एक बड़ा हिस्सा दरककर सड़क और पास की नदी में आ गिरा. ये हादसा उस समय हुआ, जब मजदूर टनल निर्माण के काम में लगे हुए थे.

बताया गया है कि यह दुर्घटना 10 बजे के करीब हुई. दरअसल, कललाडी इलाके में मीनाक्षी पुल के पास टनल निर्माण का काम चल रहा था. टनल की खुदाई के चलते मिट्टी का एक बड़ा टीला वहां बन गया था. तेज बारिश की वजह से ये टीला और आसपास की पहाड़ी का हिस्सा दरक गया.

नीचे की ओर प्रवासी मजदूरों के रहने के लिए टेम्प्रेरी कैम्प बनाया गया था, दो बसों में स्थानीय मजदूरों को भी वहां काम के लिए लाया गया था. ये दोनों बसें और टेम्प्रेरी कैम्प पूरी तरह लैंडस्लाइड की जद में आ गया है. हालांकि, ये अंदाजा लगाया जा रहा है कि सुबह का वक्त होने के चलते ज्यादातर लोग सुरक्षित जगह भाग गए.

Latest News

जवागल श्रीनाथ की सादगी ने जीता फैंस का दिल, मेट्रो में आम मुसाफिर की तरह सफर करते दिखे पूर्व भारतीय क्रिकेटर

New Delhi: 1990 के दशक में अपनी धारदार और स्विंग गेंदबाजी से धूम मचाने वाले पूर्व भारतीय क्रिकेटर जवागल...

More Articles Like This

Exit mobile version