लॉरेंस बिश्नोई के वायरल वीडियो से हड़कंप, पाकिस्तानी डॉन को दी ईद की बधाई, जांच का आदेश

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

नई दिल्लीः जेल में बंद कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का एक वीडियो इंटरनेट मीडिया पर वायरल हो रहा है. इस वीडियो में लॉरेंस कथित रूप से पाकिस्तानी डॉन शहजाद भट्टी को ईद की बधाई दे रहा है. गुजरात सरकार ने मामले के जांच के आदेश दिए है.

गुजरात की साबरमती जेल में बंद है लॉरेंस बिश्नोई
मालूम हो कि मौजूदा समय में लॉरेंस बिश्नोई गुजरात की साबरमती जेल में बंद है. इससे पहले वह एक निजी चैनल को जेल से इंटरव्यू देने के बाद सुर्खियों में आया था. इस मामले की जांच पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट द्वारा गठित टीम कर रही है.

गुजरात के गृह मंत्री ने दिया जांच का आदेश
गुजरात के जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई द्वारा पाकिस्तानी डॉन भट्टी को वीडियो कॉल कर कथित नए वायरल वीडियो पर गुजरात के मंत्री रुशिकेश पटेल ने कहा, ” इसकी जांच की जाएगी कि यह पुराना वीडियो है या नया. यह कहां से लीक हुआ? राज्य के गृह मंत्री हर्ष संघवी ने इसकी जांच का आदेश दिया है.”

ये भी पढ़ेः साइबर अपराधः AKTU के खाते से उड़ाए 120 करोड़, 7 गिरफ्तार, इतने करोड़ रुपये की रिकवरी

Latest News

Mukesh Ambani ने लॉन्च किया अरुंधती भट्टाचार्य की आत्मकथा ‘अपराजिता’ का हिंदी संस्करण, कामकाजी महिलाओं के लिए इकोसिस्टम बनाने की अपील

मुंबई में मुकेश अंबानी ने SBI की पूर्व चेयरपर्सन अरुंधती भट्टाचार्य की आत्मकथा ‘इंडोमिटेबल’ के हिंदी संस्करण ‘अपराजिता’ का लोकार्पण किया. इस दौरान उन्होंने महिला नेतृत्व, Emotional Quotient और कामकाजी महिलाओं व माताओं के लिए मजबूत इकोसिस्टम बनाने पर जोर दिया.

More Articles Like This

Exit mobile version