BRS नेता के कविता की जमानत याचिका पर हाईकोर्ट ने ED को भेजा नोटिस, जानें कब होगी सुनवाई

Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Liquor Scam Case: हाईकोर्ट ने बीआरएस नेता के कविता द्वारा दायर जमानत याचिका पर ईडी को नोटिस जारी किया. कोर्ट मामले की विस्तृत सुनवाई 24 मई को करेगा. बता दें कि आबकारी नीति से जुड़े भ्रष्टाचार एवं धन शोधन के मामले में अरेस्‍ट बीआरएस के नेता के. कविता ने निचली अदालत से जमानत न मिलने पर हाईकोर्ट का रूख किया था. सीबीआई मामले में के कविता ने दिल्ली हाईकोर्ट में जमानत याचिका भी दायर की है, जिस पर सोमवार को सुनवाई होने की संभावना है.

मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ट्रायल कोर्ट ने 6 मई को के कविता की जमानत याचिका खारिज कर दी गई थी और न्यायिक हिरासत की अवधि 14 मई तक बढ़ा दी थी. बीआरएस नेता ने ट्रायल कोर्ट के आदेश को चुनौती देते हुए हाईकोर्ट में जमानत याचिका दाखिल की. सीबीआई ने के कविता को 11 अप्रैल को गिरफ्तार किया था.

इससे पहले उन्हें ईडी ने 15 मार्च को हैदराबाद से अरेस्‍ट किया था. दिल्ली उत्पाद शुल्क घोटाले में शामिल होने के आरोप में उनके और अन्य लोगों के खिलाफ मामला 2022 में शुरू हुआ, जब सीबीआई द्वारा एक प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज की गई थी जिसमें आरोप लगाया गया था कि 2021-22 की दिल्ली उत्पाद शुल्क नीति में हेरफेर किया गया था.

यह भी पढ़े: Deoria Murder: नशे में यमराज बना युवक, ले ली पत्नी और मासूम बेटी की जान

Latest News

बिठूर में बोले CM योगी- सिर्फ भाजपा के पास दंगाइयों का उपचार, सपा के नेता भी लेने लगे हैं राम का नाम, इनके इरादे...

Cm Yogi In Kanpur: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कानपुर के बिठूर में अपने संबोधन के दौरान समाजवादी पार्टी पर...

More Articles Like This

Exit mobile version