Lucknow: अवैध दुकान-मकानों पर बुलडोजर का प्रहार, विरोध पर लाठीचार्ज

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Lucknow: अवैध दुकानों-मकानों को लेकर लखनऊ जिला प्रशासन कड़ा रुख अख्तियार किया है. जिला प्रशासन के दस्तों ने बृहस्पतिवार कुकरैल रिवर फ्रंट के दायरे में आने वाले अकबरनगर की अवैध बस्ती और बाजार पर सुबह से बुलडोजर का प्रहार का सिलसिला शुरू कर दिया है. दस्ते ने सबसे पहले उन कारोबारी और परिवारों को निशाना बनाया, जिनकी अपील को मंडलाआयुक्त डॉ रोशन जैकब ने सुनवाई के दौरान खारिज कर दिया था.

सुबह शुरु हुआ मकानों और दुकानों को तोड़ने का कार्य
ऐसे कारोबारी और परिवारों को पांच दिन के अंदर दुकान और मकान खाली करने का आदेश दिया गया था. इनमें 27 कारोबारी और 50 परिवार शामिल हैं. प्रशासन के दस्तों ने सुबह आठ बजे उन मकानों और दुकानों को तोड़ने का कार्य शुरू कर दिया, जिन पर पहले से नोटिस चस्पा की गई थी.

प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने लिया हिरासत में
तोड़फोड़ के दौरान भाजपा मंडल अध्यक्ष मंगल झा ने अपने समर्थकों के साथ विरोध-प्रदर्शन किया. इस पर पुलिस ने लाठी चार्ज कर उन्हें तितर-बितर किया. पुलिस ने कई प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लेकर महानगर कोतवाली भेजा है.

पुलिस का तल्ख तेवर देख ढीले पड़े प्रदर्शनकारी
पुलिस का तल्ख तेवर देख विरोध-प्रदर्शन करने वाले भी ढीले पड़ गए. प्रशासन के दस्ते तोड़फोड़ करने में जुटे हैं. साथ ही कारोबारी और परिवार दुकान और घरों से सामान भी निकलने में जुटे हुए हैं.

Latest News

27 August 2026 Ka Panchang: गुरुवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

27 अगस्त 2026 को चतुर्दशी तिथि सुबह 9:09 बजे तक रहेगी, इसके बाद पूर्णिमा शुरू होगी. आज व्रतादि की पूर्णिमा है और पंचक की शुरुआत भी हो रही है. जानें आज का पूरा पंचांग.

More Articles Like This

Exit mobile version