लखनऊ कोचिंग सेंटर अग्निकांडः सरकार एक्शन मोड में, SIT और LDA की टीम करेगी जांच, सात दिन में CM योगी को सौंपेगी रिपोर्ट

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

लखनऊ: बीते सोमवार को यूपी की राजधानी लखनऊ के अलीगंज स्थित तीन मंजिला इमारत में आग लगने से कोचिंग और एनीमेशन कोर्स करने वाले 15 छात्र-छात्राओं की जलकर मौत हो गई थी. कुछ गंभीर रूप से झुलस गए. जान बचाने के लिए बिल्डिंग से कूदे कई छात्र घायल हो गए. गंभीर रूप से झुलसे और घायल नौ छात्र-छात्राओं को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. हादसे की सूचना मिलते हो मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अलीगढ़ का दौरा रद्द कर वापस आए और घटनास्थल का मुआयना किया था.

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर इस मामले की जांच के लिए दो सदस्यीय विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया गया है. राज्य सरकार की ओर से जारी एक बयान के अनुसार, मुख्यमंत्री ने देर रात हुई उच्चस्तरीय बैठक में एसआईटी के गठन का आदेश दिया.

बयान के मुताबिक, एसआईटी में पर्यटन, धर्मार्थ और संस्कृति विभाग के अपर मुख्य सचिव अमृत अभिजात और लखनऊ जोन के अपर पुलिस महानिदेशक प्रवीण कुमार को शामिल किया गया है और सात दिन में रिपोर्ट सौंपने को कहा गया है.

SIT CM योगी को सौंपेगी रिपोर्ट

लखनऊ में हुए भीषण अग्निकांड में 15 छात्रों की मौत के मामले की जांच मंगलवार से शुरू हो रही है. सीएम योगी के निर्देश पर गठित विशेष जांच दल (एसआईटी) आज घटनास्थल का दौरा कर हादसे से जुड़े सभी पहलुओं की पड़ताल कर सकती है. ऐसा माना जा रहा है कि निरीक्षण और साक्ष्यों के आधार पर एसआईटी अपनी विस्तृत रिपोर्ट तैयार करेगी, जिसे मुख्यमंत्री को सौंपा जाएगा. आगे की प्रशासनिक और कानूनी कार्रवाई इसी रिपोर्ट के आधार पर तय की जाएगी.

वहीं, लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) ने भी मामले की जांच के लिए अलग से एक समिति का गठन किया है. यह समिति भी आज घटनास्थल पर पहुंचकर निर्माण संबंधी दस्तावेजों, सुरक्षा मानकों और अन्य पहलुओं की जांच कर सकती है.

Latest News

अलीगंज अग्निकांड में बड़ा एक्शन: ‘खुद ध्वस्त करें बिल्डिंग, नहीं तो LDA करेगा जमींदोज’, आदेश जारी

Lucknow Fire: बीते सोमवार की दोपहर लखनऊ के अलीगंज में एक बिल्डिंग में आग लगने से 15 छात्रों की मौत...

More Articles Like This

Exit mobile version