Maharashtra: नंदुरबार में हादसा, खाईं में गिरी पिकअप, 6 श्रद्धालुओं की मौत, 10 से अधिक घायल

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Maharashtra Road accident: महाराष्ट्र से भीषण सड़क हादसे की खबर सामने आई है. इस हादसे में जहां छह लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, वहीं दस से अधिक लोग घायल बताए जा रहे हैं. मृतकों का आंकड़ा बढ़ने की संभावना है.

हादसे का शिकार हुए लोगों में ज्यादातर महिलाएं और बच्चे शामिल

मिली जानकारी के अनुसार, महाराष्ट्र के नंदुरबार में तेज रफ्तार पिक-अप गहरी खाई में गिर गई. इस दुर्घटना में वाहन में सवार 6 श्रद्धालुओं की मौत हो गई है, जबकि 10 से ज्यादा लोग गंभीर रूप से घायल हैं. हादसे के शिकार हुए लोगों में ज्यादातर महिलाएं और बच्चे शामिल हैं.

अस्तंबा यात्रा से लौट रहे थे पिकअप सवार श्रद्धालु

जानकारी के मुताबिक, पिकअप वाहन से श्रद्धालु अस्तंबा यात्रा से लौट रहे थे. इसी दौरान चांदसैली घाट में चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा. इससे अनियंत्रित वाहन गहरी खाईं में गिर गई. सूचना पर पहुंची टीम राहत और बचाव कार्य में जुट गई. घायलों को तलोदा उप-जिला अस्पताल ले जाया जा रहा है. फिलहाल, राहत और बचाव कार्य जारी है. मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका है.

Latest News

कुछ ही घंटों के भीतर दो पड़ोसी देशों के लिए रवाना हुए बांग्लादेशी डेलीगेशन, आखिर क्या है ढाका का मकसद  

Bangladesh NSI chief: बांग्लादेश की आंतरिक खुफिया एजेंसी नेशनल सिक्योरिटी इंटेलिजेंस (NSI) के प्रमुख मेजर जनरल अबू मोहम्मद सरवर...

More Articles Like This

Exit mobile version