Maharashtra: नासिक में हादसा, बस-ट्रक की टक्कर, चार यात्रियों की मौत, कई घायल

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Maharashtra: महाराष्ट्र से सड़क दुर्घटना की खबर आ रही है. यहां मंगलवार की सुबह नासिक में ट्रक और बस की टक्कर हो गई. इस हादसे में जहां चार यात्रियों की मौत हो गई, वहीं नौ लोग घायल हो गए. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई. तत्काल घायलों को अस्पताल भेजवाया.

चांदवड शहर से 45 यात्रियों को लेकर जा रही थी बस
बताया जा रहा है कि चांदवड शहर से 45 यात्रियों को लेकर बस नासिक की जा रही थी. इसी दौरान नासिक में में ट्रक को ओवरटेक करते समय तेज रफ्तार बस चालक नियंत्रण खो बैठा और ट्रक से टकरा गई. हादसे के बाद बस में सवार यात्रियों में चीख-पुकार मच गई.

दो ने मौके पर और दो ने अस्पताल में तोड़ा दम
इस दुर्घटना में दो यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 11 यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए. घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई. तत्काल घायलों को अस्पताल पहुंचाया. दो यात्रियों ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया.

अधिकारी ने बताया
घायलों की हालत भी गंभीर बताई जा रही है. एक अधिकारी ने बताया कि घायलों का इलाज नासिक के सरकारी और प्राइवेट अस्पताल में जारी है. पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. घटना की जांच में जुट गई.

Latest News

अंडमान-निकोबार आइलैंड: टूरिज्म फेस्टिवल की तैयारी शुरू, LG डॉ. दिनेश शर्मा ने की समीक्षा, मनाई वाल्मीकि जयंती

श्री विजया पुरम: अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह के उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा प्रशासनिक कार्यों, पर्यटन संवर्धन और सांस्कृतिक आयोजनों...

More Articles Like This

Exit mobile version