Maharashtra: आयुध फैक्ट्री में विस्फोट, एक कर्मचारी की मौत, जांच में जुटी पुलिस

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Maharashtra: महाराष्ट्र से बड़ी खबर आ रही है. यहां भंडारा शहर के पास जवाहर नगर स्थित आयुध निर्माण कंपनी में शनिवार की सुबह विस्फोट हो गया. बताया जा रहा है कि इस हादसे में एक कर्मचारी की मौत हो गई है. यह धमाका सी एक्स सेक्शन में हुआ है. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई. मृतक का नाम अविनाश मेश्राम बताया जा रहा है.

बताया गया है कि सी एक्स रसायन का एक प्रभाग है. अविनाश मेश्राम आज सुबह पहली शिफ्ट में काम पर आए थे. यह शिफ्ट सुबह 6 बजे शुरू होती है. काम शुरू करने के ढाई घंटे बाद यह हादसा हो गया. विस्फोट होते ही आयुध फैक्ट्री में अफरा-तफरी मच गई.

घटना की जानकारी होते ही तत्काल फैक्ट्री की फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया. सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. मामले की जांच-पड़ताल में जुटी है.

Latest News

इमरान खान की बहनों को जेल से अभी राहत नहीं, पाक सरकार ने 30 दिन और बढ़ाई हिरासत

Pakistan News: पाकिस्तान की पंजाब सरकार ने जेल में बंद पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की तीन बहनों की हिरासत को...

More Articles Like This

Exit mobile version