Maharashtra: मुंबई-पुणे एक्सप्रेस-वे पर ऑयल टैंकर में लगी आग, चार की मौत, कई घायल

Must Read

मुंबईः मंगलवार को महाराष्ट्र के मुंबई-पुणे एक्सप्रेस-वे पर बड़ा हादसा हुआ. यहां दुर्घटना के बाद एक ऑयल टैंकर में आग लग गई. इस हादसे में चार लोगों की मौत हुई है, वहीं तीन लोग घायल हैं. दुर्घटना के चलते हाईवे पर आवागमन ठप हो गया था. आग बुझाने के बाद यातायात शुरु हुआ.

एक अधिकारी ने बताया कि यह दुर्घटना लोनावाला और खंडाला के बीच हुई है. टैंकर में कोई रासायनिक पदार्थ भरा था. उन्होंने कहा कि दुर्घटना होने के बाद टैंकर में आग लगी और रसायन में विस्फोट होने से निकले अंगारे सड़क पर चल रहे वाहनों पर गिरने लगे. लोनावाला थाने के एक अधिकारी ने बताया कि सड़क पर चल रहे चार वाहन चालक इस घटना में घायल हो गए और तीन की मौत हो गई.

उन्होंने कहा कि मृतकों में एक व्यक्ति टैंकर में सवार था। वहीं टैंकर में सवार दो लोग घायल हो गए. अफसरों ने बताया कि घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है और आग पर काबू पा लिया गया है.

Latest News

इमरान खान की बहनों को जेल से अभी राहत नहीं, पाक सरकार ने 30 दिन और बढ़ाई हिरासत

Pakistan News: पाकिस्तान की पंजाब सरकार ने जेल में बंद पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की तीन बहनों की हिरासत को...

More Articles Like This