महाराष्ट्र: पुलिस ने पांच नक्सलियों को किया गिरफ्तार, कई हथियार बरामद, 36 लाख का था इनाम

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

गढ़चिरौली: महाराष्ट्र की गढ़चिरौली पुलिस और सीआरपीएफ के हाथ बड़ी सफलता लगी है. पुलिस ने पांच  नक्सलवादियों को गिरफ्तार किया है. ये नक्सली किसी वारदात को अंजाम देने की तैयारी में थे. इन पांचों नक्सलियों पर महाराष्ट्र सरकार ने 36 लाख रुपए का इनाम घोषित कर रखा था.

डीवीसीएम रैंक के एक वरिष्ठ नक्सलवादी, एक एसीएम के साथ तीन प्लाटून सदस्य नक्सलवादियों को अबुझमाड़ के बिनगुंडा क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया है. इनके पास से एक स्वचालित एसएलआर राइफल, एक 303 राइफल, तीन एसएसआर राइफल, दो हैंडगन सहित कुल 7 हथियार (आग्नेयास्त्र) बरामद किए गए हैं.

गौरतलब है कि गढ़चिरौली जिला नक्सल प्रभावित जिला माना जाता है. यहां नक्सलवादी, सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचा रहे हैं और सुरक्षाबलों पर हमला कर रहे हैं. वह आगजनी सहित अन्य प्रकार के सरकारी काम में बाधा डाल रहे हैं.

मालूम हो कि गोपनीय सूचना मिली थी कि 50 से 60 माओवादी पुलिसकर्मियों पर हमला करने और घात लगाने के इरादे से भामरागढ़ उप-विभाग के लाहेरी उप-पोस्ट के अंतर्गत एक गांव बिनगुंडा में एकत्र हुए हैं. पुलिस अधीक्षक नीलोत्पल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (अभियान) यतीश देशमुख के नेतृत्व में सी-60 (स्पेशल एक्शन फोर्स) की 8 टुकड़ियां और ए कंपनी 37 बटालियन को सीआरपीएफ टीम के साथ उक्त वन क्षेत्र में भेजा गया.

19 मई की सुबह जब सी-60 टीमें माओवादी विरोधी अभियान चला रही थीं, उन्होंने बिनगुंडा गांव को घेर लिया और गांव में तलाशी शुरू की. देखा गया कि कुछ संदिग्ध हरे-काले रंग की वर्दी पहने हुए और कुछ सादे कपड़ों में हथियारों के साथ पुलिस दल पर घात लगाने की योजना बना रहे थे. चूंकि गांव में नागरिक मौजूद थे, इसलिए पुलिस दल ने गोलीबारी नहीं की और आखिर में पांच नक्सलवादियों को उनके हथियारों के दबोच लिया. इस दौरान अन्य नक्सलवादी गांव और जंगल का लाभ उठाते हुए फरार हो गए.

Latest News

ईरान तीन शर्तों पर US-इजराइल से जंग खत्म करने को तैयार, पेजेशकियन ने किया ऐलान

US-Israel-Iran War: मिडिल ईस्ट में जारी तनाव और संघर्ष के बीच ईरान ने पहली बार साफ तौर पर अपनी...

More Articles Like This

Exit mobile version