महाराष्ट्रः समुद्र निगल गई चार पर्यटकों की जिंदगी, सभी के शव बरामद

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

रत्नागिरी: महाराष्ट्र में हादसा हुआ है. यहां रत्नागिरी जिले में समुद्र में डूबने से चार लोगों की मौत हो गई. ये हादसा आरे-वेयर समुद्र तट पर शनिवार की देर शाम हुआ. बताया जा रहा है कि ये चारों लोग समुद्र तट पर घूमने के लिए गए थे. इसी दौरान समुद्र की लहरों की चपेट में आने से चारों लोग पानी में डूब गए. चारों लोगों का शव बरामद कर लिया गया है.

घूमने के लिए वेयर बीच पर गए थे चारों पर्यटक

जानकारी के अनुसार, ठाणे-मुंब्रा के चार पर्यटक घूमने के लिए आरे वेयर बीच पर गए हुए थे. इनमें तीन महिलाएं और एक पुरुष शामिल था. शनिवार शाम को सभी लोग समुद्र तट पर घूम रहे थे. इसी दौरान लहरों की जद में आने से वह डूब गए. ये सभी लोग रत्नागिरी में अपने रिश्तेदारों से मिलने के लिए गए हुए थे. इसके बाद उन्होंने बीच पर घूमने का प्लान बनाया था. समुद्र में तेज लहरों और बारिश के बावजूद यहां जाने की वजह से यह हादसा हुआ. यहां समुद्र किनारे पानी में खेलने के दौरान ये लोग लहरों की जद में आ गए.

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस

स्थानीय लोगों के अनुसार, कुछ पर्यटकों ने उन्हें डूबते हुए देखा, लेकिन वह उन्हें बचा नहीं सके. शोर सुनकर जब तक अन्य लोग मौके पर पहुंचे, तब तक ये चारों पर्यटक पानी में डूब गए थे. इसके बाद पुलिस को घटना की सूचना दी गई. सूचना मिलते ही पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंची.

मृतकों में ये लोग हैं शामिल

देर शाम तक सभी चारों पर्यटकों के शव बरामद कर लिए गए. मृतकों की पहचान उडमा शेख (18 वर्ष), उमेरा शेख (29), ज़ैनब काजी (26) और जुनैद काजी (30 वर्ष) के रूप में हुई है. पुलिस का कहना है कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया. घटना की जांच की जा रही है.

Latest News

‘बाप’ वाले बयान पर खरगे से माफी की मांग, दिल्ली-पटना से लेकर बेंगलुरु में BJP का प्रदर्शन

Mallikarjun Kharge Remark: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे द्वारा की गई टिप्पणी के विरोध में बीजेपी...

More Articles Like This

Exit mobile version