Maharashtra: महाराष्ट्र के बुलढाणा में दो बसों की टक्कर, 6 की मौत, 21 घायल

Maharashtra: महाराष्ट्र से सड़क हादसे की बड़ी खबर आ रही है. यहां बुलढाणा जिले में शनिवार की देर रात दो प्राइवेट बसों में जबरदस्त टक्कर हो गई। इस हादसे में जहां दो महिलाओं सहित 6 लोगों की मौत हो गई, वहीं 21 अन्य लोग घायल हो गए. एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह हादसा जिले के मलकापुर शहर में एक फ्लाईओवर पर देर रात करीब 2.30 बजे हुआ.

अधिकारी के अनुसार, हादसे का शिकार हुई बसों में से एक अमरनाथ यात्रा के बाद हिंगोली जा रही थी, जबकि दूसरी निजी बस नासिक की तरफ जा रही थी. बस ने एक ट्रक को ओवरटेक करने की कोशिश कर रही थी. इसी बीच सामने से दूसरी बस आ गई और आमने-सामने टक्कर हो गई.

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे अधिकारी
अधिकारी ने बताया कि इस बादसे में दो महिलाओं सहित 6 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 21 लोग घायल हो गए. सूचना मिलते ही जिले के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और तत्काल घायलों को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया. उन्होंने बताया कि हादसे के कारण कुछ देर के लिए सड़क पर आवागमन प्रभावित रहा. यातायात बाधित हो गया. शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया.

Latest News

Ramayana Leak पर मेकर्स का बड़ा एक्शन! अवैध वीडियो शेयर करने वाले जा सकते हैं जेल!

Ramayana: फिल्मों की रिलीज के दौरान सिनेमाघरों में चोरी-छिपे वीडियो रिकॉर्ड करना और उन्हें इंटरनेट पर वायरल करना अब...

More Articles Like This

Exit mobile version