कांवड़ यात्रा को लेकर बड़ा फैसलाः गाजियाबाद में 4 से 12 अगस्त तक सभी स्कूल बंद

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Kanwar Yatra: कांवड़ यात्रा को लेकर गाजियाबाद में बड़ा फैसला लिया गया है. 4 अगस्त से 12 अगस्त तक नर्सरी से 12वीं तक के सभी स्कूल बंद रहेंगे. जिलाधिकारी ने सभी स्कूलों के लिए आदेश जारी किया है.

कांवड़ यात्रा के चलते कांवड़ियों की सुरक्षा के लिए शहर में कई मार्गों को ट्रैफिक डायवर्जन लागू किया गया है. इस वजह से शहर का ट्रैफिक सिस्टम भी प्रभावित होगा. ऐसे में स्कूल का संचालन भी संभव नहीं है.

ऑनलाइन चलेंगी क्लास   

इसी के चलते सोमवार को जिलाधिकारी ने यह आदेश जारी किया है. शहर के स्कूल बंद भले ही बंद रहेंगे, लेकिन ऑनलाइन क्लास चलेंगी. इससे बच्चों की पढ़ाई प्रभावित नहीं होगी.

बंद रहेंगे शहर के सभी स्कूल

जिलाधिकारी के आदेश के मुताबिक, जनपद में बेसिक शिक्षा परिषद, माध्यमिक शिक्षा परिषद, CBSE, ICSE व अन्य सम्बद्ध बोर्डों से संचालित एवं मदरसा बोर्ड द्वारा संचालित नर्सरी से कक्षा-12 तक के सभी स्कूल बंद रहेंगे.

छात्र/छात्राओं की सुरक्षा को देखते हुए डीएम का फैसला

स्कूल बंद रखने का यह आदेश 4 अगस्त 2026 से 12 अगस्त 2026 तक के लिए जारी किया गया है. जिलाधिरारी ने छात्र/छात्राओं की सुरक्षा को देखते हुए यह फैसला लिया है.

Latest News

कुछ ही घंटों के भीतर दो पड़ोसी देशों के लिए रवाना हुए बांग्लादेशी डेलीगेशन, आखिर क्या है ढाका का मकसद  

Bangladesh NSI chief: बांग्लादेश की आंतरिक खुफिया एजेंसी नेशनल सिक्योरिटी इंटेलिजेंस (NSI) के प्रमुख मेजर जनरल अबू मोहम्मद सरवर...

More Articles Like This

Exit mobile version