नालंदा में बड़ी घटना: चोरी के शक में दो युवकों की जमकर पिटाई, हुई मौत, जांच में जुटी पुलिस

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Nalanda Crime: बिहार से बड़ी खबर सामने आई है. यहां नालंदा जिले में चोरी के शक में लोगों ने दो युवकों की जमकर पिटाई कर दी गई. गंभीर रूप से घायल होने से दोनों की मौत हो गई. यह घटना राजगीर थाना क्षेत्र में हुई. पुलिस घटना की जांच में जुटी हैं.

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, यह घटना राजगीर के झुनकिया बाबा मंदिर के पास हुई. बताया गय है कि चोरी के संदेह में स्थानीय लोगों ने दो युवकों को पकड़ लिया. चोर का शोर होने पर काफी संख्‍या में लोग वहां पहुंच गए. भीड़ ने दोनों की जमकर पिटाई कर दी, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए.

पुलिस ने भीड़ से चंगुल से छुड़ाया 

सूचना मिलते ही राजगीर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को भीड़ के चंगुल से छुड़ाकर अपने कब्जे में लिया. गंभीर रूप से घायल दोनों युवकों को तत्काल अस्पताल ले जाया गया. वहां दोनों की नाजुक हालत को देखते हुए चिकित्सक ने पटना पीएमसीएच रेफर कर दिया गया. यहां इलाज के दौरान दोनों ने दम तोड़ दिया.

मृतकों की इस रूप में हुई पहचान

मृतकों की पहचान दीपनगर थाना क्षेत्र के गंजपर निवासी अमरदीप पासवान के 24 वर्षीय पुत्र पिंटू पासवान और नरेश पासवान के 18 वर्षीय पुत्र श्रवण पासवान के रूप में हुई है.

मामले की पुलिस कर रही जांच

इस घटना के बाद पूरे इलाके में तनाव का माहौल है. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और घटना से जुड़े सभी पहलुओं की पड़ताल कर रही है.

Latest News

दूध का सेवन इन लोगों के लिए है खतरनाक, झेलनी पड़ जाएगी गंभीर परेशानी! जानिए

Milk Drinking Disadvantage: दूध से पनीर, मावा और दही के साथ कई तरह की मिठाई और व्यंजन भी बनते...

More Articles Like This

Exit mobile version