Malawi Vice President Death: मलावी में विमान हादसा, उपराष्ट्रपति चिलिमा सहित 9 लोगों की मौत

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Malawi Vice President Death: मलावी में भीषण विमान हादसा की खबर आ रही है. बताया जा रहा है कि इस विमान हादसे में मलावी के उपराष्ट्रपति सौलोस क्लॉस चिलिमा और नौ अन्य लोगों की मौत हो गई है. यह जानकारी मलावी के राष्ट्रपति ने दी.

मालूम हो कि उपराष्ट्रपति सौलोस क्लॉस चिलिमा और नौ अन्य लोगों को ले जा रहे विमान के लापता होने की खबर सामने आई थी. बताया गया था कि विमान अचानक रडार से गायब हो गया है. इसके बाद विमानन अधिकारियों ने विमान से संपर्क बनाने की कईं कोशिशें की, लेकिन उसका पता लगाने में उन्हें सफलता नहीं मिली. अब यह खबर सामने आई है कि इस भीषण हादसे में उप राष्ट्रपति सहित 9 अन्य लोगों की मौत हो गई.

रडार से गायब हो गया था विमान
मलावी के राष्ट्रपति कार्यालय द्वारा जारी बयान में कहा गया है कि उप राष्ट्रपति चिलिमा रक्षा बल के विमान में सवार थे. यह विमान स्थानीय समयानुसार सुबह 9 बजकर 17 मिनट पर राजधानी लिलोंग्वे से रवाना हुआ था. इसके बाद विमान अचानक रडार से गायब हो गया था. इसके बाद राष्ट्रपति लाजरस चकवेरा ने सुरक्षा बलों से विमान का पता लगाने के लिए तत्काल खोज और बचाव अभियान शुरू करने का आदेश दिया था. बताया गया है कि मलावी के राष्ट्रपति चकवेरा बहामास की यात्रा करने वाले थे, लेकिन विमान लापता होने की सूचना मिलने के बाद उन्होंने अपना दौरा रद्द कर दिया. खोजी अभियान चलाने के बाद पता चला कि विमान भीषण दुर्घटना का शिकार हो गया है. इस हादसे में उप राष्ट्रपति चिलिमा सहित विमान में सवार अन्य 9 लोगों की मौत हो गई है.

मालूम हो कि कुछ दिन पहले ही ईरान के दिवंगत राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी का भी विमान लापता हो गया था. बाद में खबर सामने आई थी कि उनका विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया है और उनकी मौत हो गई है.

Latest News

18 July 2026 Ka Panchang: शनिवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Aaj Ka Panchang 18 July 2026: अगर आप 18 जुलाई 2026, शनिवार को पूजा-पाठ, व्रत, नया कार्य, खरीदारी, यात्रा...

More Articles Like This

Exit mobile version