मालेगांव: पुलिस परेड ग्राउंड के पास जोरदार विस्फोट, पांच लोग घायल

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Malegaon Blast: सोमवार की सुबह महाराष्ट्र के मालेगांव शहर में गणतंत्र दिवस के मौके पर उस समय शोर-शराबा के बीच अफरा-तफरी मच गई, जब पुलिस परेड ग्राउंड के पास नाइट्रोजन गैस सिलेंडर में तेज धमाका हो गया. यह हादसा पुलिस परेड ग्राउंड से करीब 259 मीटर की दूरी पर हुआ, जहां एक व्यक्ति गुब्बारों में नाइट्रोजन गैस भरकर बेच रहा था. इस धमाके में कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए.

जानकारी के मुताबिक, सोमवार सुबह करीब 9:15 बजे पुलिस परेड ग्राउंड में राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी जा रही थी. इस कार्यक्रम में जिले के अपर जिला कलेक्टर, वरिष्ठ पुलिस अधिकारी, बड़ी संख्या में विद्यार्थी और आम नागरिक मौजूद थे. इसी बीच परेड ग्राउंड से कुछ दूरी पर गुब्बारे बेचने वाले के पास रखे गैस सिलेंडर में अचानक जबरदस्त धमाका हो गया.

विस्फोट इतना तेज था कि वहां खड़े लोग उसकी चपेट में आ गए. इस हादसे में पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. घायलों में दो छोटे बच्चे, दो महिलाएं और एक पुरुष शामिल हैं. बताया जा रहा है कि सभी लोग गणतंत्र दिवस के अवसर पर गुब्बारे खरीदने के लिए रुके थे, तभी यह दुर्घटना हो गई.

घायलों की पहचान विनोद थोरात, मोहित जाधव, अतुल शेवाळे, प्रमिला यादव और उज्वला महाजन के रूप में हुई है. सभी घायलों को तत्काल निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल दो लोगों को चिकित्सकों ने नासिक रेफर कर दिया.

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और इलाके को सुरक्षित किया गया. प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि विस्फोट गुब्बारे फुलाने के लिए इस्तेमाल किए जा रहे नाइट्रोजन गैस सिलेंडर में हुआ. पुलिस घटना की जांच में जुटी हैं.

Latest News

फाइबर जितना ज्यादा, उतना बेहतर ये जरूरी नहीं, जानें रोजाना के लिए कितनी मात्रा है सही

fibre in our diet: जब भी हेल्दी डाइट की बात आती है तो सबसे पहले ध्यान प्रोटीन, विटामिन और...

More Articles Like This

Exit mobile version