ममता बनर्जी मुश्किल में! कलकत्ता HC के आदेशों के उल्लंघन के आरोप में FIR दर्ज

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Mamata Banerjee FIR: हाई कोर्ट के आदेशों के उल्लंघन के आरोप में शनिवार को कोलकाता पुलिस ने पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) प्रमुख ममता बनर्जी के खिलाफ खुद संज्ञान लेते हुए एक एफआईआर दर्ज की है. यह FIR कोलकाता के हेस्टिंग्स पुलिस स्टेशन में दर्ज किया गया है.

मालूम हो कि यह कार्रवाई शुक्रवार को कोलकाता के सेंट्रल इलाके में स्थित कैथेड्रल रोड पर आयोजित तृणमूल छात्र परिषद (टीएमसीएसपी) के स्थापना दिवस कार्यक्रम को लेकर की गई है.

पुलिस के अनुसार, इस मीटिंग के लिए कलकत्ता हाईकोर्ट ने कुछ खास शर्तें और नियम तय किए थे. आरोप है कि इस कार्यक्रम के दौरान उन अदालती नियमों और शर्तों का उल्लंघन किया गया है.

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि एफआईआर दर्ज करने के बाद अब इस बात की जांच की जा रही है कि नियमों को तोड़ने में किस-किस की क्या भूमिका रही है. ममता बनर्जी के अलावा इस मीटिंग के अन्य आयोजकों के खिलाफ भी मामला दर्ज किया गया है और पुलिस अब पूरे मामले की जांच कर रही है.

Latest News

Jordan Church Attack: अंतिम संस्कार के दौरान चर्च में हमला, 9 लोगों की मौत, दर्जनों घायल, तीन संदिग्ध अरेस्ट

Jordan Church Attack: जॉर्डन में एक ग्रीक ऑर्थोडॉक्स चर्च पर हुए हमले के सिलसिले में सुरक्षा बलों ने सोमवार...

More Articles Like This

Exit mobile version