Manali News: कमरे में लगी आग, जिंदा जला व्यक्ति, जांच में जुटी पुलिस

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

मनालीः हिमाचल प्रदेश से दुर्घटना की खबर आ रही है. यहां पर्यटन नगरी मनाली में मकान में आग लगने से मकान मालिक की जिंदा जलकर दर्दनाक मौत हो गई. सूचना पर पहुंची पुलिस फायरकर्मियों ने आग पर काबू पाया.

मृतक की पहचान ईश्वर (50 वर्ष) निवासी वार्ड नम्बर तीन मनाली जिला कुल्लू के रूप में हुई है. किन कारणों से कमरे में आग लगीं, इसका अभी तक पता नहीं चल सका. पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.

अग्निशमन विभाग मनाली के प्रभारी सरणपत ने बताया कि आज सुबह लगभग पौने नौ बजे अग्निशमन विभाग को घटना की सूचना मिली. टीम जब मौके पर पहुंची तो उन्हें मकान मालिक ईश्वर मृत हालात में मिला. उन्होंने बताया कि मकान मालिक के कमरे में आग लगी, लेकिन किसी को भी घटना का पता नहीं चला. उन्होंने बताया कि कमरे में रजाई, बेड बॉक्स, कपड़े सब जल गए हैं. डीएसपी मनाली केडी शर्मा ने बताया कि मामले की जांच-पड़ताल की जा रही है.

Latest News

विश्व युवा कौशल दिवस: CM योगी बोले- UP में पहले नहीं थी नौकरी, निकलती थी तो चाचा-भतीजे…

World youth Skills Day: व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमशीलता विभाग द्वारा विश्व युवा कौशल दिवस-2026 पर बुधवार को...

More Articles Like This

Exit mobile version