अवैध प्रवासियों को निकालने के लिए अमेरिका में शुरू हुआ दुनिया का सबसे बड़ा अभियान, अपराधी बताकर विमान से वापस भेज रहें ट्रंप

Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

US President: अमेरिका से अवैध प्रवासियों को वापस भेजने के लिए दुनिया का सबसे बड़ा अभियान शुरू हो चुका है, जिससे दुनियाभर में हड़कंप मच गया है. अमेरिका के नए राष्‍ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पदभार ग्रहण करने के महज चार दिन के भीतर ही, देश ने सैन्य विमानों का इस्तेमाल करते हुए अवैध अप्रवासियों के लिए निर्वासन उड़ानें शुरू कर दी हैं. बता दें कि अवैध आप्रवासियों का सामूहिक निर्वासन, ट्रंप के प्रचार अभियान के प्रमुख चुनावी वादों में से एक रहा है.

बता दें कि ट्रंप ने राष्ट्रपति पद की शपथ लेने के कुछ देर बाद ही अवैध प्रवासियों के  निष्कासन के लिए कार्यकारी आदेश पर हस्ताक्षर कर दिया था, जिसके बाद यह नई अधिसूचना जारी की गई थी, कि आगामी दिनों में बिना दस्‍तावेज वाले अप्रवासियों से पैदा होने वाले बच्‍चों को भी अमेरिका का नागरिक नहीं माना जाएगा.

538 अवैध आप्रवासी गिरफ्तार

दरअसल, रक्षा विभाग ने कहा है कि उसके दो विमानों ने अमेरिका से ग्वाटेमाला तक निर्वासन उड़ानें संचालित कीं. वहीं, ‘व्हाइट हाउस’ की प्रेस सचिव कैरोलिन लेविट ने बताया कि ट्रंप की सीमा नीतियों के कारण पहले ही 538 अवैध आप्रवासियों को गिरफ्तार किया जा चुका है तथा पूर्व राष्ट्रपति ड्वाइट आइजनहावर के बाद पहली बार सैन्य विमानों का उपयोग कर निर्वासन उड़ानें शुरू की गई हैं.

अपराधियों को भेज रहे बाहर

दरअसल, अमेरिका में ट्रंप ने दूसरी बात सत्‍ता में आने के बाद दुनिया का सबसे बड़ा निर्वासन अभियान शुरू किया है. हालांकि इसके बारे में उन्‍होंने अपने चुनाव के दौरान ही जिक्र किया था. ऐसे में अनुमान लगायय जा रहा है कि इस अभियान के दौरान विभिन्न देशों के 20 लाख से अधिक प्रवासी अमेरिका से निष्कासित किए जा सकते हैं. अमेरिकी राष्‍ट्रपति का कहना है कि वो अपराधियों को देश से बाहर कर रहे हैं. वो अवैध रूप से हमारे देश में घुसे हुए अपराधी हैं.

ट्रंप ने दुनिया को दिया सख्‍त संदेश

डोनाल्‍ड ट्रंप ने सोशल मीडिया प्‍लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर अपने एक पोस्‍ट में कहा कि निर्वासन उड़ानें शुरू हो गई हैं. इसके साथ ही उन्‍होंने दुनिया को संदेश भी दिया है कि यदि अमेरिका में कोई अवैध रूप से प्रवेश करता है तो, उसे गंभी परिणाम भुगतने पड़ सकते है. ट्रंप ने कहा कि निर्वासन प्रक्रिया बेहद अच्छी तरह से जारी है. हम बुरे, खूंखार अपराधियों को बाहर निकाल रहे हैं, ये हत्‍यारे है, ये वो लोग हैं, जो सबसे बुरे हैं, इतने बुरा आपने शायद ही किसी को भी देखा है. हम सबसे पहले इन्हें बाहर निकाल रहे हैं.

इसे भी पढें:-अमेरिका से भारत लाया जाएगा 26/11 मुंबई हमले का दोषी तहव्वुर राना, US से प्रत्यर्पण को मिली मंजूरी

Latest News

Assam Election 2026: भाजपा सांसद मनोज तिवारी का बड़ा दावा, बोले- BJP फिर बनाएगी प्रचंड बहुमत की सरकार

असम चुनाव 2026 के प्रचार में मनोज तिवारी ने दावा किया कि बीजेपी प्रचंड बहुमत से सरकार बनाएगी और कांग्रेस पर तीखा हमला बोला.

More Articles Like This

Exit mobile version