दिल्ली के मंडावली इलाके में कहासुनी के बाद युवक की चाकू से गोदकर हत्या, एक आरोपी गिरफ्तार

New Delhi: पूर्वी दिल्ली के मंडावली इलाके में कहासुनी के बाद 22 वर्षीय युवक की चाकू से वार कर कथित रूप से हत्या कर दी गई. पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी. पुलिस ने बताया कि युवक के शरीर पर चाकू से वार के 17 निशान मिले हैं. एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. उसने बताया कि गुरूवार रात सात बजकर 54 मिनट पर मंडावली थाने में इस घटना के संबंध में सूचना मिली. इसके बाद पुलिस की एक टीम तुरंत मंडावली स्थित ज्ञान वाटिका स्कूल के पास पहुंची.

चाकू से वार के 17 निशान मिले

पुलिस ने बताया कि घायल वंश डेढ़ा (22) को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. चिकित्सकीय जांच के दौरान उसके शरीर पर चाकू से वार के 17 निशान मिले. प्रारंभिक जांच में सामने आया कि कहासुनी के बाद करावल नगर निवासी केशव कुमार (22) ने अपने एक साथी के साथ मिलकर वंश का कथित तौर पर पीछा किया. दोनों ने ज्ञान वाटिका स्कूल के पास धारदार हथियार से वंश पर कई बार वार किए और इसके बाद मौके से फरार हो गए.

मंडावली थाने में हत्या का मामला दर्ज

पुलिस के मुताबिक इस संबंध में मंडावली थाने में हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है. पुलिस अधिकारी ने बताया कि मुख्य आरोपी केशव कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि दूसरे हमलावर की पहचान कर ली गई है और उसे पकड़ने के प्रयास किए जा रहे हैं. पुलिस के मुताबिक, वारदात में इस्तेमाल चाकू और घटना के समय पहने आरोपियों के कपड़े बरामद कर लिए गए हैं. आरोपियों द्वारा इस्तेमाल मोटरसाइकिल भी कब्जे में ले ली गई है. उसने बताया कि घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है और फरार आरोपी को गिरफ्तार करने के प्रयास जारी हैं.

इसे भी पढ़ें. Team India: टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, फिजियो कमलेश जैन ने दिया इस्तीफा, जानिए क्या है वजह

Latest News

अंडमान-निकोबार आइलैंड: टूरिज्म फेस्टिवल की तैयारी शुरू, LG डॉ. दिनेश शर्मा ने की समीक्षा, मनाई वाल्मीकि जयंती

श्री विजया पुरम: अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह के उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा प्रशासनिक कार्यों, पर्यटन संवर्धन और सांस्कृतिक आयोजनों...

More Articles Like This

Exit mobile version