मणिपुर: बदमाशों ने कार सवारों पर बरसाई गोलियां, महिला सहित 4 लोगों की मौत

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

इंफाल: मणिपुर से सनसनीखेज वारदात की खबर सामने आई है. यहां चुराचांदपुर जिले में गोली मारकर चार लोगों की हत्या की वारदात हुई है. बताया जा रहा है कि दिल दहला देने वाली यह घटना सोमवार को हुई है. पुलिस मामले की जांच में जुटी हैं.

एक पुलिस अधिकारी ने बताया

बताया जा रहा है कि चुराचांदपुर जिले में अज्ञात बंदूकधारियों ने 60 वर्षीय महिला सहित कम से कम चार लोगों ताबड़तोड़ फायरिंग की. इस हमले में सभी चार लोगों की मौत हो गई है. एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह हमला दोपहर करीब 2 बजे मोंगजांग गांव के पास हुआ. ये सभी लोग एक कार में यात्रा कर रहे थे, तभी अज्ञात हमलावरों ने इन पर फायरिंग कर दी. मालूम हो कि मोंगजांग गांव चुराचांदपुर शहर से करीब सात किलोमीटर दूर है.

घटना की जांच-पड़ताल में जुटी पुलिस 

वहीं, चुराचांदपुर जिला मुख्यालय के एक अन्य अधिकारी ने बताया कि प्रारंभिक रिपोर्टों से पता चलता है कि उन्हें बहुत नजदीक से गोली मारी गई है. उन्होंने बताया कि पीड़ितों की पहचान अभी तक नहीं हो सकी है. घटनास्थल से 12 से अधिक खाली खोखे बरामद किए गए हैं. अभी तक किसी संगठन ने हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है. पुलिस और अतिरिक्त सुरक्षा बलों को इलाके में भेजा गया है. मामले की जांच-पड़ताल की जा रही है.

Latest News

LPG Price Today 27 June 2026: घरेलू गैस सिलेंडर और CNG के नए रेट जारी, जानिए आपके शहर का नया भाव

LPG Price Today 27 June 2026: आज घरेलू LPG और CNG की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है. अगर आप गैस सिलेंडर बुक कराने जा रहे हैं, तो पहले अपने शहर का ताजा रेट जरूर जान लें.

More Articles Like This

Exit mobile version