मणिपुर: सुरक्षा बलों ने चार तस्करों को दबोचा, भारी मात्रा में अफीम और ब्राउन शुगर बरामद

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Manipur Opium Brown Sugar Seized: पूर्वोत्तर राज्य मणिपुर में मादक पदार्थों की अवैध तस्करी के खिलाफ सुरक्षा बलों ने एक बड़ी कामयाबी हासिल की है. दो अलग-अलग जिलों में चलाए गए विशेष अभियान के दौरान पुलिस और सुरक्षा बलों की संयुक्त टीम ने 3 किलोग्राम से अधिक अफीम और 1.6 किलोग्राम उच्च गुणवत्ता वाली ब्राउन शुगर बरामद की है. चार लोगों को अरेस्ट किया है.

संयुक्त टीम ने इस सिलसिले में एक 52 वर्षीय महिला सहित चार संदिग्ध नशा तस्करों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है. पुलिस के मुताबिक, मादक पदार्थ निरोधक अभियान बुधवार को इंफाल पश्चिम और चुराचांदपुर जिलों में चलाया गया. एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि इंफाल पश्चिम जिले के मंत्रीपुखरी बाजार के पास सुरक्षा बलों ने 3.66 किलोग्राम अफीम बरामद की और तीन लोगों को अरेस्ट किया.

उन्होंने बताया कि एक अन्य अभियान में चुराचांदपुर जिले के सोंगजा खोपी गांव से 52 वर्षीय एक महिला को गिरफ्तार किया गया. उसके पास से 1.6 किलोग्राम ब्राउन शुगर बरामद हुआ. पुलिस ने बताया कि आरोपितों से पूछताछ की जा रही है.

Latest News

अंडमान-निकोबार आइलैंड: टूरिज्म फेस्टिवल की तैयारी शुरू, LG डॉ. दिनेश शर्मा ने की समीक्षा, मनाई वाल्मीकि जयंती

श्री विजया पुरम: अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह के उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा प्रशासनिक कार्यों, पर्यटन संवर्धन और सांस्कृतिक आयोजनों...

More Articles Like This

Exit mobile version