Manipur: मणिपुर में फिर हिंसा, ग्राम रक्षक की गोली मारकर हत्या

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Manipur: शनिवार की सुबह करीब साढ़े तीन बजे मणिपुर के पश्चिमी इंफाल के कदंगबंद में कुछ अज्ञात लोगों ने एक ग्राम रक्षक की गोली मारकर हत्या कर दी. मृतक की पहचान जेम्सबॉन्ड निगॉमबम के तौर पर हुई है.

अधिकारी ने बताया
अधिकारी ने बताया कि जब वह गांव की रखवाली कर रहे थे, तभी कुछ आतंकियों ने उन्हें गोली मार दी. ग्राम रक्षक के शव को कब्जे में लेकर रिजनल इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल सायंसेस में पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है. कदंगबंद की सीमा कांगपोकपी से लगती, जहां तीन 3 को जातीय हिंसा शुरू होने के बाद से लगातार हिंसा देखी जा रही है.

किस बात को लेकर शुरू हुई हिंसा
मैतेई समुदाय को अनुसूचित जनजाति (एसटी) का दर्जा दिए जाने की मांग के विरोध में 3 मई को पर्वतीय जिलों में ‘आदिवासी एकजुटता मार्च’ के आयोजन के बाद झड़पें शुरू हुई थीं. इस हिंसा में राज्य में तबसे अब तक कम से कम 160 से अधिक लोगों की जान जा चुकी है.

Latest News

‘इटली बॉर्डर बंद कर दूंगी’ स्पेन पर भड़कीं जॉर्जिया मेलोनी, शेंगेन समझौता खत्म करने की दी धमकी

Giorgia Meloni: स्पेन के शहर स्यूटा में अचानक मोरक्को से हजारों प्रवासियों के अवैध रूप से पहुंचने से पूरे...

More Articles Like This

Exit mobile version