मणिपुरः कामजोंग में गोली मारकर महिला की हत्या, तनाव के बीच कुकी-नागा समूहों में गोलीबारी

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Manipur Violence: एक बार फिर अशांत मणिपुर से तनावपूर्ण खबर सामने आई है. राज्य के कामजोंग जिले में एक पांच बच्चों की मां की संदिग्ध परिस्थितियों में गोली मारकर हत्या कर दी गई. इस घटना के बात तनाव बढ़ गया है.

इस घटना के बाद इलाके में भारी हिंसा भड़क उठी है और कुकी तथा नगा समूहों के बीच ताबड़तोड़ गोलीबारी शुरू हो गई है. हालात को बेकाबू होते देख प्रशासन ने इलाके में सख्त पाबंदियां लागू कर दी हैं.

कब और कहां हुई घटना?

मालूम हो कि यह वारदात शुक्रवार रात करीब 9:35 बजे चासाद गांव में हुई. इस मामले में अधिकारियों ने न्यूज एजेंसी PTI को बताया कि शुक्रवार की रात चासाद गांव में अज्ञात हमलावरों ने एक महिला को गोली मार दी. पांच बच्चों की मां को गर्दन के पास गोली लगी थी, जिससे कुछ ही मिनटों के अंदर उसकी मौके पर ही मौत हो गई.

शुक्रवार रात करीब 9:35 बजे चासाद (Chassad) गांव, जो कि नागा बहुसंख्यक जिले के भीतर एक कुकी-बहुल बस्ती है, में यह घटना हुई. अधिकारियों ने पीटीआई (PTI) को बताया कि शुक्रवार रात चासाद गांव में अज्ञात हमलावरों ने एक महिला को गोली मार दी. महिला की मौके पर ही मौत हो गई.

Latest News

‘बाप’ वाले बयान पर खरगे से माफी की मांग, दिल्ली-पटना से लेकर बेंगलुरु में BJP का प्रदर्शन

Mallikarjun Kharge Remark: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे द्वारा की गई टिप्पणी के विरोध में बीजेपी...

More Articles Like This

Exit mobile version