लखनऊ के कोचिंग सेंटर में लगी भीषण आग, 15 बच्चों की मौत, CM योगी ने सभी दौरे किए रद्द

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

लखनऊः लखनऊ से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आई है. यहां सोमवार की दोपहर अलीगंज के सेक्टर डी में एक निजी कोचिंग सेंटर में भीषण आग लग गई. कुछ ही देर में लपटें विकराल हो गई. लोगों की सूचना पर दमकल की कई गांड़ियां मौके पर पहुंच गई और आग पर काबू पाने में जुट गई. बताया जा रहा है कि जान बचाने के लिए कई छात्र नीचे कूद गए. इस घटना में अब तक 15 बच्चों की मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल बताए जा रहे हैं. अभी तक 10 लोगों को रेस्क्यू कर ट्रॉमा सेंटर भेजा गया है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घटना का संज्ञान लेते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए.

WhatsApp Image 2026-06-22 at 15.14.20

आग कैसे लगी अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है. आसपास के लोगों का कहना है कि कुछ लोग अंदर फंसे हैं. हालांकि, अभी तक आधिकारिक रूप से घटना को लेकर कोई बयान सामने नहीं आया है.

सीएम योगी दिए राहत और बचाव कार्य के निर्देश

सीएम योगी ने अधिकारियों को तत्काल मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य में तेजी लाने व घायलों को उचित उपचार उपलब्ध कराने के निर्देश दिए. प्रशासन को हर स्तर पर सतर्कता बरतने के भी निर्देश दिए गए हैं.

WhatsApp Image 2026-06-22 at 17.03.44

मौके पर पहुंचे डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक

डिप्टी CM ब्रजेश पाठक ने कहा कि हमें पता चला है कि अभी सबसे ऊपरी मंजिल पर कोई नहीं है. फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों ने अंदर जाने के लिए पहली मंजिल की एक दीवार तोड़ी है. वहां बहुत ज्यादा धुआं है. हर कमरे की तलाशी ली जा रही है. हमारी प्राथमिकता सभी बच्चों को सुरक्षित बाहर निकालना है. प्रशासन और मेडिकल टीमों को हाई अलर्ट पर रखा गया है.

brajesh pathak

आसपास की इमारतों को कराया गया खाली

एहतियात के तौर पर पुलिस ने आसपास की इमारतों को खाली कराया है. रेस्क्यू आपरेशन के लिए यातायात को भी डायवर्ट किया गया है. आग कैसे लगी अभी तक स्पष्ट नहीं हो सका है. बड़ी संख्या में पुलिस, प्रशासन और दमकल के कर्मी मौके पर पहुंचे हैं.

Massive fire breaks out at coaching center in Lucknow several students injured

क्या बोले चश्मदीद

एक चश्मदीद गवाह अमन ने कहा, “यहां एक लाइब्रेरी या कंप्यूटर कोर्स का संस्थान है. जब हम यहां पहुंचे, तो हमने इमारत से धुआं निकलते देखा. हमने 5-6 लोगों को बचाया. आग लगने के बाद, एक व्यक्ति इमारत से कूद गया और वह गंभीर रूप से घायल हो गया. अभी भी कुछ लोग अंदर फंसे हुए हैं.”

मुख्यमंत्री योगी ने आगामी सभी दौरे रद्द किए 

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने आगामी सभी दौरे रद्द कर दिए हैं और वह लखनऊ के लिए रवाना हो गए हैं. सीएम योगी ने अलीगढ़ में कहा, “मेरी हार्दिक इच्छा थी कि आज मैं अलीगढ़ में रहूं, लेकिन मुझे दुख के साथ कहना पड़ रहा है, अभी अभी मुझे जानकारी मिली है कि लखनऊ में एक अग्निकांड की दुखद घटना हुई है, उसकी चपेट में कुछ बच्चे आए हैं, उनकी दुखद मौत हुई है, इसलिए मुझे तत्काल वापस जाना पड़ रहा है, जिन्होंने जान खोई, उनके परिजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करता हूं. इस पूरे मामले के लिए पुलिस महानिदेशक व अपर मुख्य सचिव गृह को भी कहा है कि मौके पर जाकर इसकी रिपोर्ट प्रस्तुत करें, मैं स्वयं भी वहां प्रस्थान कर रहा हूं, जिससे इस पूरे मामले की तह में जाकर दोषियों को सज़ा भी दे सकें और उन पीड़ित परिवारों के प्रति अपनी संवेदना भी व्यक्त कर सकें!”

blog images

Latest News

भारत के लिए अच्छी खबरः जलडमरूमध्य से निकले 11 भारतीय जहाज, दस कर रहे इंतजार

US Iran Peace Deal: पश्चिम एशिया में चल रहे संघर्ष को खत्म करने के लिए US और ईरान के...

More Articles Like This