Mathura Crime: पति ने पहले पत्नी और बाद में खुद को मारी गोली, जांच में जुटी पुलिस

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

मथुरा: यूपी के मथुरा से सनसनी फैलाने वाली खबर सामने आई है. यहां गुरुवार की दोपहर एक पति ने पहले अपनी पत्नी और बाद में खुद को तमंचे से गोली मार ली. दोनों अस्पताल में जिंदगी और मौत से जूझ रहे हैं. घटना के पीछे घरेलू कलह की बात सामने आ रही है. सूचना पर पहुंची पुलिस घटना की जांच में जुटी हैं.

घरेलू कलह को लेकर चल रहा था मनमुटाव

मिली जानकारी के अनुसार, सुरीर के टैंटीगांव कस्बा निवासी सौदान सिंह का पिछले कई दिनों से घरेलू कलह को लेकर अपनी पत्नी राजकुमारी के साथ मनमुटाव चल रहा था. गुरुवार को विवाद इतना बढ़ गया कि सौदान ने गुस्से में आकर तमंचा से पत्नी के पेट में गोली मार दी.

गंभीर बनी हुई है पति-पत्नी की हालत

गोली की आवाज सुनकर उनका बेटा मौसम मौके पर पहुंचा. तत्काल लोगों की मदद से गंभीर रूप से घायल मां अस्पताल ले गया. इसी बीच सौदान सिंह ने तमंचे से अपनी कनपटी पर खुद को भी गोली मार दी. गंभीर हालत में पति-पत्नी का अस्पताल में इलाज चल रहा है.

सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई है. पुलिस ने परिवार के लोगों से घटना के संबंध में पूछताछ की. घटना को लेकर यह बात सामने आ रही है कि घरेलू कलह को लेकर यह घटना हुई है.

Latest News

अंडमान-निकोबार आइलैंड: टूरिज्म फेस्टिवल की तैयारी शुरू, LG डॉ. दिनेश शर्मा ने की समीक्षा, मनाई वाल्मीकि जयंती

श्री विजया पुरम: अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह के उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा प्रशासनिक कार्यों, पर्यटन संवर्धन और सांस्कृतिक आयोजनों...

More Articles Like This

Exit mobile version