मैक्सिको: न्यूयॉर्क में पुल से टकराया नेवी का जहाज, 19 लोग घायल, चार गंभीर

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

मैक्सिको: अमेरिका की न्यूयॉर्क सिटी से हैरान हैरान करने वाली खबर सामने आई है. मैक्सिको का एक नेवी शिप अचानक पुल से जा टकराया. बताया गया है कि इस हादसे में 19 लोग घायल हो गए हैं. इनमें चार की हालत नाजुक बनी हुई है.

घटना के बाद मची अफरा-तफरी

शनिवार की रात यह हादसा न्यूयॉर्क के ब्रुकलिन ब्रिज के पास हुआ. ब्रिज के नीचे से मैक्सिकन नेवी का एक जहाज गुजर रहा था, तभी जहाज का ऊपरी हिस्सा ब्रिज से जा टकराया. इस घटना के बाद जहाज में सवार लोगों में शोर-शराबा के बीच अफरा-तफरी मच गई.

जहाज का ऊपरी हिस्सा पुल से टकराया

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि मैक्सिकन नौसेना का जहाज न्यूयॉर्क के पोर्ट की तरफ तेजी से बढ़ रहा है. तभी जहाज का ऊपरी हिस्सा पुल से टकरा जाता है. टक्कर के बाद जहाज कुछ देर के लिए अनियंत्रित नजर आता है, जिससे पोर्ट पर खड़े लोगों में भगदड़ मच जाती है. मौके पर मौजूद कई लोगों ने इस घटना को कैमरे में कैद कर लिया.

Latest News

Hanumanasana Benefits: घंटों बैठकर काम करने से हो गया है कमर दर्द? रोज करें हनुमानासन, शरीर बनेगा मजबूत और लचीला

अगर घंटों बैठकर काम करने से कमर दर्द, पैरों में जकड़न या शरीर में अकड़न महसूस होती है, तो हनुमानासन आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है. जानिए इस योगासन को करने का सही तरीका, इसके फायदे और किन लोगों को इसे करने से बचना चाहिए.

More Articles Like This

Exit mobile version