रायसेन में बच्ची से रेप के आरोपी का शॉर्ट एनकाउंटर, कस्टडी से कर रहा था भागने की कोशिश

Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Raisen Rape Case: मध्य प्रदेश के रायसेन में मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है. घटना के लगभग एक हफ्ते के बाद पुलिस ने आरोपी को भोपाल से पकड़ा. आरोपी के पैर में गोली लगने के कारण उसे फिलहाल अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

सलमान के रूप में हुई है आरोपी की पहचान

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आरोपी की पहचान सलमान के रूप में हुई है. वह कीरतनगर के पास एक छोटी पुलिस मुठभेड़ में घायल हुआ. अधिकारियों ने बताया कि सलमान की गिरफ्तारी मुठभेड़ से पहले हो चुकी थी, लेकिन जब उसे भोपाल से रायसेन ले जाया जा रहा था, उस दौरान आरोपी ने भागने की कोशिश की.

पुलिस टीम पर शुरू की फायरिंग (Raisen Rape Case)

अधिकारियों के अनुसार, कीरतनगर गांव इलाके में पुलिस की गाड़ी का टायर पंचर हुआ था. इसी बीच, मौका मिलने पर आरोपी ने दरोगा की पिस्टल छीनी और भागने की कोशिश करते हुए पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू की. टीम ने जवाबी कार्रवाई के दौरान उसे घायल कर दिया. इस छोटी मुठभेड़ के बाद आरोपी को दोबारा पकड़ा गया, जिसका अभी अस्पताल में इलाज चल रहा है.

छह साल की बच्ची के साथ हुआ था दुष्कर्म

रायसेन के एसपी आशुतोष गुप्ता ने बताया कि जिले के गोहरगंज के पांजरा गांव में छह साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म हुआ था. आरोपी पीड़ित बच्ची के घर से नजदीक रहता था. संभवत: इसी कारण बच्ची आरोपी के बहकावे में आई, जिसका फायदा उठाकर आरोपी सलमान ने दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया. एसपी के अनुसार, अभी बच्ची अस्पताल में भर्ती है, जहां उसका इलाज चल रहा है.

30 हजार रुपए का इनाम किया गया था घोषित

उन्होंने आगे बताया कि इस मामले में आरोपी सलमान फरार चल रहा था, जिसे पकड़ने के लिए कई पुलिस टीमें लगाई गईं. इसी बीच, पुलिस ने आरोपी सलमान पर 30 हजार रुपए का इनाम भी घोषित किया. आरोपी कई दिनों से पुलिस को चमका दे रहा था, इसलिए जांच के दायरे को मध्य प्रदेश के कई जिलों तक बढ़ाया गया. गुरुवार देर रात पुलिस टीम को आरोपी सलमान के बारे में सूचना मिली थी, जिस पर तुरंत एक्शन लिया गया. इसी का परिणाम है कि आरोपी पुलिस की गिरफ्त में है. एसपी आशुतोष गुप्ता ने बताया कि आरोपी पर पोक्सो का केस पहले से दर्ज है. अभी पुलिस टीम पर हमला करने के मामले में भी धाराएं जोड़ी गई हैं.

ये भी पढ़ें- PM Modi का कर्नाटक-गोवा दौरा आज, उडुपी श्री कृष्ण मठ में करेंगे दर्शन

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version