Mohali: मोहाली में स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप, बच्चों को भेजा गया घर

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Threat To Blow Up schools In Mohali: मोहाली से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आई है. यहां स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली है. इस धमकी के बाद स्कूल प्रशासन में हड़कंप मच गया. स्कूल प्रशासन की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने तलाशी अभियान शुरू कर दिया है. बच्चों को घर वापस भेज दिया है. सभी प्राइवेट स्कूलों में छुट्टी कर दी गई है.

कुछ दिन पहले चंडीगढ़ के स्कूलों को भी धमकी भरे मेल भेजे गए थे.

जानकारी के मुताबिक, बुधवार सुबह स्कूल खुलने के बाद प्रशासन को धमकी भरे मेल मिले. इसके बाद एहतियातन स्कूल पहुंचे बच्चों को वापस भेज कर स्कूल में छुट्टी कर दी गई. परिजनों को भेजे गए मैसेज में स्कूल की तरफ से कहा गया है कि सिक्योरिटी अलर्ट के चलते आज छुट्टी कर दी गई है.

मेल में लिखा, 1.11 पर होगा धमाका

वहीं, सोशल मीडिया पर धमकी भरा मैसेज वायरल हो रहा है, जिसमें लिखा है-मोहाली के स्कूलों और कालेजों में 1.11 बजे बम धमाके होंगे. मेल में सीएम भगवंत मान को भी धमकी दी गई है. इसके अलावा 13 फरवरी को संसद में बम धमाके की भी बात कही गई है.

इन स्कूलों में की गई छुट्टी

जिन स्कूलों में छुट्टी की गई है, उनमें इन्फेंट जीसस स्कूल फेज 11, पैरागन स्कूल सेक्टर 71, मानव मंगल स्कूल फेज 10, शिवालिक स्कूल फेज 6, सेंट मैरी फेज 11, वाईपीएस स्कूल और सेंट सोल्जर स्कूल फेज 7 शामिल हैं. टीम मौके पर जांच में जुटी हैं.

Latest News

दिल्ली में PM मोदी के दशहरा कार्यक्रम को लेकर हाई अलर्ट, 2,500 जवान तैनात, SWAT कमांडो भी संभालेंगे मोर्चा

PM Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार, 20 अक्टूबर की शाम को पूर्वी दिल्ली के IP एक्सटेंशन स्थित उत्सव ग्राउंड...

More Articles Like This

Exit mobile version