मोहाली: फैक्ट्री में लगी आग, जिंदा जली मासूम बच्ची, महिला सहित दो गंभीर रूप से झुलसे

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

मोहाली: चंडीगड़ से दुर्घटना की खबर सामने आई है. यहां मोहाली में एक फैक्ट्री में आग लग गई. फायरकर्मियों ने काफी प्रयास के बाद आग पर काबू पाया. आग की इस घटना में जहां एक मासूम बच्ची की जिंदा जलकर मौत हो गई, वहीं दो लोग गंभीर रूप से झुलस गए.

जानकारी के अनुसार, यह हादसा मोहाली के इंडस्ट्रियल एरिया शाहीमाजरा स्थित एक फैक्टरी में हुआ, जहां अचानक आग लग गई. इस घटना में नौं माह की बच्ची की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से झुलस गए.

बताया गया है कि आग की इस घटना में महिला बबीता और फैक्टरी मालिक वरिंदर गंभीर रूप से जुलस गए हैं. उनको मोहाली के सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है. फायर अफसर सुरेश कुमार ने बताया कि अंदर छोटे सिलेंडर पर चाय बनाई जा रही थी. उसी सिलेंडर से अचानक आग लग गई. वहीं फैक्टरी में डाई बनाने का काम भी चल रहा था, जिससे ने विकराल रूप धारण कर लिया. काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया.

Latest News

22 September 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

22 सितंबर 2026 मंगलवार को परिवर्तिनी एकादशी का व्रत रखा जाएगा. जानिए आज का पंचांग, एकादशी तिथि, श्रवण नक्षत्र, ब्रह्म मुहूर्त, अभिजित मुहूर्त, शहरों के अनुसार राहुकाल और सूर्योदय-सूर्यास्त का समय.

More Articles Like This

Exit mobile version