Moradabad: बस ने कार में मारी टक्कर, तीन बेटे और पिता सहित पांच की मौत

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Moradabad: यूपी के मुरादाबाद से भीषण सड़क हादसे की खबर आ रही है. यहां रामपुर में गुरूवार की सुबह दिल्ली-लखनऊ राजमार्ग पर स्थित मूंढापांडे में रोडवेज बस ने हज करके लौट रहे लोगों की कार को टक्कर मार दिया. इस हादसे में एक परिवार के पिता और तीन पुत्रों सहित कार चालक की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दो लोग घायल हो गए. सूचना पर मौके पर पहुंची घटना की जांच में जुट गई.

हज यात्रा पर गए थे अशरफ अली और उनकी पत्नी जैतून
जानकारी के अनुसार, रामपुर जिले के स्वार कोतवाली क्षेत्र के मुकरमपुर गांव निवासी अशरफ अली और उनकी पत्नी जैतून हज करने के लिए सऊदी अरब गए थे. हज यात्रा पूरी होने के बाद दंपती बुधवार की शाम दिल्ली एयरपोर्ट पर उतरे थे.

माता-पिता को रिसीव कर कार से लौट रहे थे तीनों बेटे
उन्हें दिल्ली से रिसीव कर घर लाने के लिए बुधवार को तीन बेटे नक्शे अली, आरिफ अली, आसिफ अली और इंतेखाब अली एयरपोर्ट पहुंचे. कार गांव के ही अहसान की थी और वह ही चला रहे थे. सभी करीब देर रात गांव मुकरमपुर के लिए रवाना हुए.

बताया गया है कि बृहस्पतिवार की सुबह करीब 6 बजे कार मूंढापांडे पहुंची ही थी कि सामने से आ रही तेज रफ्तार रोडवेज बस कार में टक्कर मार दिया. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई.

इन लोगों की मौके पर हुई मौत
इस हादसे में कार में सवार अशरफ, उनके बेटे नक्शे अली, आरिफ और चालक अहसान की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीसरे बेटा इंतेखाब गंभीर रूप से घायल हो गया. दुर्घटना के बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ एकत्र हो गई. लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी. कुछ ही देर में पुलिस मौके पर पहुंच गई. तत्काल घायल इंतेखाब को लाई, जहां उसने भी दम तोड़ दिया.

मृतकों में ये लोग हैं शामिल
मृतकों में हाजी अशरफ (65 वर्ष) उनके तीन बेट नक्शे अली (42), आरिफ अली (24) और इंतेखाब अली (20) और कार चालक अहसान (32 वर्ष) शामिल हैं. हादसे में हज्जन जैतून और उनका बेटा आसिफ अली घायल हुए हैं. यह सभी स्वार कोतवाली के मुकरमपुर गांव के हैं. घायलों का इलाज मुरादाबाद के अस्पताल में चल रहा है.

हादसे की सूचना मिलने पर गांव मुकरमपुर में मातम छा गया. पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. घटना की जांच में जुट गई.

Latest News

₹12,999 में Redmi का ‘धाकड़’ 5G फोन लॉन्च, बारिश में भी नहीं होगा खराब

Redmi 15A 5G भारत में लॉन्च, कीमत ₹12,999 से शुरू. इसमें 6300mAh बैटरी, 120Hz डिस्प्ले और 32MP कैमरा जैसे दमदार फीचर्स दिए गए हैं.

More Articles Like This

Exit mobile version